फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   He cheated his partner on the pretext of getting him a shop

Bareilly News: दुकान दिलाने के बहाने साथी को ही ठगा

Sun, 11 May 2025 02:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
He cheated his partner on the pretext of getting him a shop
बरेली। रोटरी क्लब बरेली सेंट्रल के सदस्य ने अपने साथी को दुकान दिलवाने का झांसा देकर लाखों रुपये हड़प लिए। बारादरी थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

श्यामगंज निवासी आशीष सक्सेना वर्ष 2020 तक रोटरी क्लब सेंट्रल बरेली के सदस्य थे। राजीव अरोड़ा भी रोटरी क्लब सेंट्रल बरेली के सदस्य रहे। आशीष ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2017 में राजीव ने उन्हें बताया कि वह बीडी ऑटोमोबाइल की दुकान चलाते हैं लेकिन इस बार दुकान खाली कर रहे हैं। आशीष को अपनी फर्म आशीष एसोसिएट्स के दफ्तर के लिए जगह चाहिए थी। राजीव ने कहा कि दुकान के मालिक से आपके नाम से किरायानामा बनवा दूंगा। जो दस लाख रुपये दुकान मालिक को पगड़ी के रूप में दिए हैं, वह मुझे दे दीजिए। आशीष ने बातों में आकर कई बार में दस लाख रुपये भेज दिए। इसके बाद राजीव ने दुकान नहीं दिलवाई। राजीव ने 55 हजार रुपये दो बार में लौटाए लेकिन 8,45,000 रुपये राजीव ने हड़प लिए। चेक दिए थे वह भी बाउंस हो गए। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed