{"_id":"5e8b6ee48ebc3e7692503b10","slug":"have-to-go-to-ration-go-through-the-dirt-bareilly-news-bly401881247","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन लेने जाना है, गंदगी के बीच से होकर जाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन लेने जाना है, गंदगी के बीच से होकर जाएं
विज्ञापन
राशन की दुकान के आगे भरा नाली का गंदा पानी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वार्ड 43 के शान अली की कोठी के पास नाला जाम होने से मोहल्ले की नालियां ओवरफ्लो
विज्ञापन
बरेली। कोेरोना संक्रमण के चलते जहां नगर निगम अधिकांश क्षेत्रों में साफ-सफाई और सैनिटाइजेशन का काम करा रहा है, वहीं शहर के कुछ ऐसे इलाके भी हैं जहां निगम की टीम पहुंच ही नहीं पा रही। यहां पसरी गंदगी और ओवरफ्लो नालियों के बीच से होकर लोगों को मजबूरी में निकलना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने कई बार निगम के कंट्रोल रूम में शिकायत भी की, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ।
ऐसा ही एक क्षेत्र वार्ड 43 में शान अली की कोठी के पास का है। यहां से आगे निकलने वाला एक नाला जाम हो चुका है। सीवर लाइन भी चोक हैं। इसके आसपास के मोहल्लों में गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है, जिसके चलते लोगों का आना जाना दूभर है। क्षेत्रीय लोगों के अनुसार कई सप्ताह से यहां पानी भरा है। बताया कि इसी गंदे पानी से होकर पास की राशन की दुकान में जाना होता है। पहले तो राशन की दुकान तक पहुंचना ही मुश्किल था पर बाद में बांस और अन्य चीजों से एक ऊंचा प्लेटफार्म बनाया गया, जिससे होकर लोग दुकान तक पहुंचने लगे। कई बार महिलाएं इस प्लेटफार्म से गुजरने के दौरान गिर तक जाती हैं। क्षेत्र के लईक अहमद, आरिफ, मो. यामीन, रायीन ने बताया कि नाले की सफाई के लिए निगम के अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई है। पर अब तक समाधान नहीं हुआ।
इस संबंध में क्षेत्र के पार्षद यामीन रजा ने बताया कि पिछले दिनों इस बारे में निगम के अधिकारियों से बात कर ली गई है। वहीं, निगम के स्वास्थ्य अधिकारी संजीव प्रधान ने कहा कि मौके पर कर्मचारी भेजकर जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा।