फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Hathras Stampede Accident many people went to Hathras from Pilibhit in five buses

Hathras Stampede: पीलीभीत से पांच बसों से सत्संग में गए थे अनुयायी, संपर्क न होने से परिजन चिंतित

Tue, 02 Jul 2024 06:44 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 02 Jul 2024 06:44 PM IST
सार

Hathras Stampede News: हाथरस के सिकंदराराऊ में भोले बाबा के सत्संग के बाद भगदड़ में 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। इस सत्संग में पीलीभीत के पूरनपुर से पांच बसों से अनुयायी गए थे। उनसे संपर्क नहीं हो रहा है, जिससे उनके परिजन चिंतित हैं। 

विज्ञापन
Hathras Stampede Accident many people went to Hathras from Pilibhit in five buses
हाथरस के सिकंदराराऊ में बड़ा हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के सिकंदराराऊ के फुलरई गांव में मंगलवार को भोले बाबा के सत्संग के बाद भगदड़ मच गई। भगदड़ में 100 से अधिक अनुयायियों की मौत हो गई। कई घायल हैं। इस सत्संग समारोह में पीलीभीत के पूरनपुर क्षेत्र से भी पांच बसों से अनुयायी गए थे। मंगलवार को वहां हुए हादसा के बाद उनके परिजन चिंतित हैं। कुछ लोगों से संपर्क न होने पर परिजन परेशान हैं।

विज्ञापन


पूरनपुर क्षेत्र में भी भोले बाबा के बड़ी संख्या में अनुयायी हैं। यहां भी कई बार भोले बाबा का सत्संग समारोह हो चुका है। जिसमें जिले के अलावा अन्य कई जिलों के अनुयायी की भीड़ पहुंचती रही है। हाथरस के सिकंदराराऊ में महीने के पहले मंगलवार को विशाल सत्संग समारोह होता है। पूरनपुर क्षेत्र से पांच बसों से अनुयायी सोमवार शाम को हाथरस को रवाना हुए थे। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 

सत्संग में गए लोगों से नहीं हो रहा संपर्क 
पांच बसों में दो बसें नगर से जबकि एक बस सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र से, एक बस ढकिया केसरपुर क्षेत्र से, एक बस शारदा पार के हजारा क्षेत्र से रवाना हुई थी। सोमवार शाम को बसों से रवाना हुए श्रद्धालुओं को मंगलवार देररात तक वापस लौटना था। संत्सग के बाद दोपहर को हाथरस में हुए हादसे के सोशल मीडिया पर वीडियो और सूचना पर वायरल होने से क्षेत्र के लोगों को हादसे की जानकारी हुई। इससे हाथरस में सत्संग समारोह में शामिल होने गए अनुयायी के परिजन चिंतित होने लगे। 

कुछ अनुयायी के परिजन ने अपने परिजनों से मोबाइल पर संपर्क कर रहे हैं, लेकिन संपर्क न होने पर चिंतित हैं। भोले बाबा के अनुयायी मुनेंद्र सागर ने बताया कि पांच बसों से अनुयायी रवाना हुए थे। अनुयायी के परिजन संपर्क न होने पर उनके चिंतित हैं। अनुयायी के अन्य साथियों से भी संपर्क की कोशिश कर रहे हैं। सेहरामऊ क्षेत्र के गांव बागर से गए अनुयायी में एक महिला से उनके परिजन का संपर्क न हो पाने की जानकारी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed