Sports News: बरेली कॉलेज में क्रिकेट टूर्नांमेंट... हर्षित की घातक गेंदबाजी ने बीसीए तृतीय वर्ष को दिलाई जीत
बरेली कॉलेज के कंप्यूटर विभाग की ओर से तीन दिवसीय स्प्रिंट स्पोर्ट्स इवेंट आयोजित किया जा रहा है। इसके दूसरे दिन क्रिकेट के तीन मुकाबले खेले गए।
विस्तार
बरेली कॉलेज के मैदान में हो रहे क्रिकेट टूर्नांमेंट में रविवार को बीसीए द्वितीय वर्ष टीम ए, तृतीय वर्ष और बीसीए द्वितीय वर्ष ने अपने-अपने मुकाबले जीते। बीसीए तृतीय वर्ष के हर्षित ने मात्र दो रन देकर तीन विकेट चटकाए और अपनी टीम को शानदार जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
दिन का पहला मैच बीसीए द्वितीय वर्ष टीम ए और टीम बी के बीच खेला गया। इसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ए ने आठ ओवरों में 76 रन बनाए। जवाब में टीम बी, केवल 75 रन ही बना सकी। इस मौके पर टीम ए ने मुकाबले को एक रन से जीता। मैच में टीम ए के करन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 28 रन बनाए। वहीं टीम बी के अनमोल ने 18 रन देकर तीन विकेट झटके।
ये भी पढ़ें- धमाकों से दहला बरेली: ज्वालामुखी की तरह फटे, उल्कापिंड के जैसे बरसे सिलिंडर, बेहद डरावना था मंजर; तस्वीरें
दिन का दूसरा मुकाबला बीसीए तृतीय वर्ष और बीसीए प्रथम वर्ष के मध्य हुआ। इसमें बीसीए तृतीय वर्ष की टीम ने बीसीए प्रथम वर्ष को 39 रनों से मात दी। बीसीए तृतीय वर्ष की टीम ने आठ ओवरों में आठ विकेट खोकर 63 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बीसीए प्रथम वर्ष की टीम केवल 24 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस मैच में बीसीए तृतीय वर्ष के हर्षित ने मात्र दो रन देकर तीन विकेट चटकाए।
अंतिम मुकाबला बीसीए द्वितीय वर्ष ने जीता
दिन का अंतिम मुकाबला बीसीए द्वितीय वर्ष और बीसीए तृतीय वर्ष की टीमों के बीच हुआ। इसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए, बीसीए तृतीय वर्ष ने आठ ओवरों में पांच विकेट खोकर 45 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बीसीए द्वितीय वर्ष ने मात्र 6.1 ओवरों में दो विकेट खोकर 48 रन बनाकर आठ विकेट से मैच को जीत लिया। बीसीए तृतीय वर्ष के ऋषि ने नौ गेंदों पर 21 रन बनाए। प्रतियोगिता में प्रो. एपी सिंह, डॉ. रोमा सक्सेना, प्रो. डॉ. मनो यादव, कृष्ण पाल, विवेक सक्सेना, नितेश सक्सेना, स्मृति सिंह, प्रखर यादव आदि उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से शहर के खिलाड़ियों की प्रतिभा को परखने के लिए मंगलवार को अंडर-19 वर्ग में एसआरएमएस मैदान पर सुबह नौ बजे से ट्रायल का आयोजन किया जा रहा है। सचिव सीताराम सक्सेना ने बताया कि खिलाड़ी अधिक जानकारी के लिए वरिष्ठ संयुक्त सचिव बरेली क्रिकेट एसोसिएशन ओपी कोहली से संपर्क कर सकते हैं। ट्रायल में पहले से पंजीकृत खिलाड़ी ही भाग ले सकते हैं।