फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Harsh Pandit arrested for firing during Kanwar Yatra in Bareilly

Bareilly News: कांवड़ यात्रा में फायरिंग करने वाला हर्ष पंडित गिरफ्तार, माहौल बिगाड़ने के लिए दागी थी गोली

Sun, 06 Aug 2023 12:37 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 06 Aug 2023 12:37 PM IST
सार

बीते रविवार को कांवड़ियों के जत्थे में शामिल दो युवकों ने तमंचे से फायरिंग की थी। माहौल बिगड़ता देख पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा था। फायरिंग का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों की पहचान की। एक आरोपी हर्ष पंडित को गिरफ्तार कर लिया गया। दूसरा अभी फरार है। 

विज्ञापन
Harsh Pandit arrested for firing during Kanwar Yatra in Bareilly
आरोपी हर्ष पंडित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के चक महमूद मोहल्ले में कांवड़ यात्रा में फायरिंग करने के आरोपी हर्ष पंडित को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस तमंचा बरामदगी के लिए उसे साथ लेकर गई है। बता दें कि बीते रविवार को कांवड़ियों के जत्थे में शामिल दो युवकों ने फायरिंग की थी। माहौल बिगड़ता देख पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा था। कांवड़ यात्रा में फायरिंग का वीडियो सामने आया। इसके बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई थी। 

विज्ञापन


एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि सुभाषनगर क्षेत्र में शनिवार को चक महमूद निवासी हर्ष पंडित के दिखाई देने की सूचना के बाद बारादरी थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ की जा रही है कि कांवड़ यात्रा के दौरान फायरिंग कर उसने माहौल बिगाड़ने की कोशिश किसी के इशारे पर तो नहीं की थी। उसका दूसरा साथी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन

उत्तराखंड में घूम रहे थे दोनों

हर्ष के साथ ही आनंद वाल्मीकि नाम के युवक ने भी फायरिंग की थी। संजयनगर में किराये पर रहने वाला आनंद भी घटना के बाद से फरार है। दोनों की लोकेशन कई बार उत्तराखंड में मिल चुकी थी। पुलिस के साथ ही एसओजी भी इन्हें तलाश कर रही थी। माना जा रहा है कि हर्ष की गिरफ्तारी के बाद आनंद को आसानी से पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह था मामला

बीते रविवार को कांवड़ियों का एक जत्था चक महमूद में नए रास्ते से कांवड़ यात्रा निकालने पर अड़ा था। दूसरे समुदाय के लोग इसे नई परंपरा बताकर इसके विरोध में थे। डीएम शिवाकांत द्विवेदी और तत्कालीन एसएसपी प्रभाकर चौधरी कांवड़ियों को समझाने में लगे थे। दोनों पक्षों से वार्ता की गई। बिना डीजे बजाकर जत्था निकालने को कहा गया, लेकिन कांवड़िये तैयार नहीं हुए।

शाम के वक्त कांवड़ियों के जत्थे में शामिल दो युवकों ने फायरिंग कर दी थी। इस पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर स्थिति को संभाला। इस घटना के चार घंटे बाद एसएसपी प्रभाकर चौधरी का तबादला कर दिया गया था। इधर, फायरिंग का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों की पहचान की। दोनों के खिलाफ थाना बारादरी में मुकदमा दर्ज कराया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed