{"_id":"0d782f7522db1dda75aa1322a702ead2","slug":"hari-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरी के परिवार को बीपीएल सूची में शामिल करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरी के परिवार को बीपीएल सूची में शामिल करने की मांग
बरेली
Updated Sun, 01 Mar 2015 02:01 AM IST
विज्ञापन
पिछले साल 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव में मतदान न करने देने से क्षुब्ध होकर देवचरा के रामभरोसे लाल इंटर कॉलेज के पोलिंग बूथ पर आत्मदाह करने वाले हरीसिंह की पत्नी तारावती को बीपीएल सूची में शामिल करने की मांग डीएम से की गई। इसके लिए बरेली कॉलेज लॉ विभाग के छात्र-छात्राएं शनिवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम से मिले। तारावती भी उनके साथ थीं।
विज्ञापन
उन्होंने डीएम को बताया कि हरी सिंह के आत्मदाह के बाद एसडीएम आंवला ने मौके पर जाकर उसके परिवार को लोहिया आवास देने का आश्वासन दिया था लेकिन वह अभी तक नहीं मिला है। अफसरों का कहना है कि इसलिए आवास नहीं मिल पा रहा है क्योंकि यह परिवार बीपीएल सूची में दर्ज नहीं है, जबकि स्थिति यह है कि हरी सिंह के बच्चे आज भी टूटीफूटी झोपड़ी में रहने को विवश हैं। आवास के लिए तारावती ने कई जगह गुहार लगाई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। डीएम ने इस मांग पर 10 दिन में निर्णय लेने का आश्वासन दिया। एलएलबी के विद्यार्थी प्राची के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट में डीएम से मिलने पहुंचे थे। बाद में यह छात्र एसएसपी से भी मिले और हरी सिंह के मामले में चल रही पुलिस जांच में आत्मदाह के लिए बाकी जिम्मेदार लोगों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन