फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Hanuman Jayanti temples The crowd was in Bktaen

हनुमान जयंती पर मंदिरों  में रही भक्ताें की भीड़ 

Sun, 30 Oct 2016 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Sun, 30 Oct 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
Hanuman Jayanti temples The crowd was in Bktaen
हनुमान
अंजनी पुत्र के जन्मदिन पर उनको बधाई देने के लिए भक्ताें का तांता लगा रहा। हनुमानजी के प्रमुख मंदिराें में सुबह से ही भीड़ रही। मिष्ठान चढ़ाया गया और मंदिर को फूलों से सजाया गया। कहीं-कहीं सुंदरकांड का पाठ भी हुआ। 
विज्ञापन

दीपावली से एक दिन पहले नरक चतुर्दशी पर हनुमान के दर्शन के लिए अलखनाथ, हार्टमैन और सिविल लाइंस में भक्त पूजा अर्चना के लिए जुटे रहे। भक्तों ने बजरंगबली को बेसन और मोतीचूर के लड्डू का भोग लगाया। मंदिराें में सुबह से ही संकटमोचन के भजन बजने लगे। शाम को कहीं-कहीं महाआरती हुई। श्री नृसिंह मंदिर ट्रस्ट ब्रह्मपुरी के अध्यक्ष सुधीर शर्मा और सचिव ओमप्रकाश शर्मा के नेतृत्व में शाम को सात बजे हनुमान जी की पूजा की गई। श्रीराम शंखधार, संतोष अग्रवाल, ओमप्रकाश, जितेंद्र पाल व अन्य का सहयोग रहा। मैमिया टोला बड़ा बाजार स्थित शिवालय में पंडित मुकेश शर्मा के नेतृत्व में दीपदान आरती और हनुमान चालीसा के बाद भोग हुआ। सिविल लाइंस हार्टमैन कालेज हनुमान मंदिर पर शाम को महाआरती हुई। 
विज्ञापन


तुलसीमठ पर हुआ सम्मान समारोह 
अलखनाथ स्थित श्री तुलसी मठ स्थल पर हनुमान जयंती मनाई गई। महंत कमल नयन दास ने सभी का स्वागत किया। इस मौके पर वृंदावन से आए कलाकारों ने अपनी कृष्ण लीलाओं से सबको रिझाया। पूजा अर्चना भी की गई। देर शाम तक भजन कीर्तन चलता रहा। कार्यक्रम में ब्राह्मण सभा के नितिन शर्मा, इंद्रदेव त्रिवेदी, अजीत पाठक, आशुतोष शर्मा, प्रशांत उपाध्याय, रमेश पाल, सोनू पाल, राजूपाल को सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed