फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Hanuman janmotsav celebrated with in Bada Bagh temple Bareilly

Bareilly News: बड़ा बाग मंदिर में हनुमान जी के जन्मोत्सव की धूम, दर्शन के लिए लगी भक्तों की कतार

Thu, 06 Apr 2023 03:19 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 06 Apr 2023 03:19 PM IST
सार

बरेली में हनुमान जन्मोत्सव पर गुरुवार को बड़ा बाग मंदिर में भक्तों की भीड़ रही। भक्तों ने कतार में लगकर हनुमान जी के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया। 

विज्ञापन
Hanuman janmotsav celebrated with in Bada Bagh temple Bareilly
बड़ा बाग मंदिर में हनुमान जी की मूर्ति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के बड़ा बाग मंदिर में भगवान श्रीराम के परमभक्त हनुमान जी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। गुरुवार को सुबह से ही बजरंगबली महाराज के दर्शन के लिए भक्तों की कतार लग गई। सुबह छह बजे हनुमान लला की आरती उतारी गई। इसके बाद हनुमान जी को भाग लगाया गया। इस दौरान मंदिर में भजन गूंजते रहे। 

विज्ञापन


हार्टमैन स्कूल के पास स्थित बड़ा बाग मंदिर का वर्ष 1952 में बना था। बताया जाता है कि बाबा रामदास ने इस मंदिर की स्थापना रामनवमी के पावन अवसर पर तीन अप्रैल 1952 को की थी। मंदिर में हनुमंत लाल के साथ-साथ भगवान श्री जानकी बल्लभ सीता-राम एवं श्री गौरी-शंकर के विग्रह रूप भी स्थापित हैं। 
विज्ञापन


प्रथम पूज्य श्री गणेश के साथ शिवालय में शिवलिंग अपने सभी गणों के साथ उपस्थित हैं। प्रत्येक मंगलवार के दिन मंदिर में भक्तों को भोग प्रसाद अथवा भंडारा प्रसाद खिलाया जाता है। हनुमान जन्मोत्सव पर गुरुवार को बड़ा बाग मंदिर में भक्तों की भीड़ रही। भक्तों ने कतार में लगकर हनुमान जी के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed