{"_id":"ad06b8385fcf02d3a5093c7029ac40fd","slug":"hamla-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ा बाईपास पर सेल्स टैक्स टीम पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ा बाईपास पर सेल्स टैक्स टीम पर हमला
बरेली
Updated Thu, 18 Dec 2014 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेल्स टैक्स चोरी कर गुजरने वाले वाहनों की तलाश में चेकिंग कर रही वाणिज्यकर विभाग के सचल दल प्रथम इकाई की टीम पर हमला किया गया। दीवान से मारपीट कर गालियां दीं गई। वाणिज्यकर अधिकारी ने इस मामले की तहरीर थाना इज्जतनगर में दी है।
वाणिज्यकर अधिकारी केके मिश्रा ने बताया कि उनके सचल दल की टीम पीलीभीत रोड स्थित विलय धाम (अब बड़ा बाईपास) चौराहा पर सेल्स टैक्स की चोरी रोकने के उद्देश्य से वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी कुछ लोगों ने टीम के साथ गाली गलौज कर हमला बोल दिया। टीम में शामिल सिविल पुलिस के दीवान रामनिवास ने लोगों को ललकारा तो उसके साथ भी हाथापाई कर गाली गलौज की गई। वाणिज्यकर अधिकारी ने बताया कि हमला करने वालों की संख्या अधिक थी, इसलिए सचल दल खमोशी से चला आया। दीवान ने उन्हें पहचान भी लिया। दीवान का कहना है कि कुछ दिन पहले एक गाड़ी उसने पकड़ी थी, उसी से जुड़े लोगों ने रंजिशन हमला किया। वाणिज्यकर अधिकारी बुधवार दोपहर बारह बजे थाना इज्जतनगर पहुंचे और एसएसआई नरेश कुमार को तहरीर दी। एसएसआई ने बताया कि थाना प्रभारी उर्स की ड्यूटी में हैं, उनके आने के बाद ही कोई कार्रवाई होगी।