{"_id":"698fed20438a4c0c790c97c5","slug":"hackers-can-steal-your-password-dont-make-this-mistake-on-social-media-2026-02-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly: हैकर चुरा सकता है आपका पासवर्ड, ना करें ये गलती; एएसपी ने छात्राओं को दिए साइबर सुरक्षा के टिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly: हैकर चुरा सकता है आपका पासवर्ड, ना करें ये गलती; एएसपी ने छात्राओं को दिए साइबर सुरक्षा के टिप्स
Sat, 14 Feb 2026 09:04 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 14 Feb 2026 09:04 AM IST
सार
बरेली के रानी अवंतीबाई राजकीय महिला महाविद्यालय में शुक्रवार को अमर उजाला की ओर से पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें एएसपी सोनाली मिश्रा ने छात्राओं को साइबर धोखाधड़ी से बचने के लिए सुझाव दिए।
विज्ञापन
एएसपी सोनाली मिश्रा ने छात्राओं को साइबर धोखाधड़ी से बचने के लिए दिए सुझाव
- फोटो : संवाद
विस्तार
डिजिटल दौर में लोग अपने पासवर्ड भी ऑनलाइन सेव करके रखते हैं, इससे हैकरों के लिए उसे चुराना आसान हो जाता है। साइबर धोखाधड़ी से बचने के लिए जरूरी है कि हम पासवर्ड को ऑनलाइन सेव न करें। सोशल मीडिया अकाउंट पर हमेशा टू-स्टेप-वेरिफिकेशन रखने के साथ अन्य एहतियात बरतकर हम साइबर ठगों से काफी हद तक बचाव कर सकते हैं।
विज्ञापन
ये बातें शुक्रवार को रानी अवंतीबाई राजकीय महिला महाविद्यालय में अमर उजाला की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला में एएसपी सोनाली मिश्रा ने छात्राओं से कहीं। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया अकाउंट की फीड पर आने वाले शॉपिंग एड से धोखाधड़ी की कई शिकायतें इन दिनों आ रही हैं। इसलिए आवश्यक है कि ऐसे किसी भी अकाउंट से कुछ भी खरीदने से पहले उसके फॉलोअर्स, अकाउंट कब से चल रहा है व प्रोडक्ट पर उपभोक्ताओं के फीडबैक की जांच अवश्य कर लें।
विज्ञापन
अपना अकाउंट प्राइवेट रखें
एएसपी ने बताया कि एआई के जमाने में आसानी से आपकी तस्वीरों का गलत इस्तेमाल किया जा सकता है। इसलिए आवश्यक है कि अपना अकाउंट प्राइवेट ही रखें। किसी भी एप या वेबसाइट की टर्म्स एंड कंडीशन भी अवश्य पढ़ लें। कई बार अनजाने में हम ही सामने वाली कंपनी या वेबसाइट को अपना डाटा आसानी से उपलब्ध करा रहे होते हैं, जिसके बारे में हमें खुद ही नहीं पता होता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पहले केवल एक किरन बेदी थी, लेकिन जिस बैच से उन्होंने पुलिस प्रशिक्षण प्राप्त किया उसमें 30 प्रतिशत महिलाएं थी। छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि किसी से भी स्वयं को कम न आंके।
पुलिस की पाठशाला में मौजूद छात्राएं
- फोटो : संवाद
एपीके फाइल्स न करें डाउनलोड
साइबर थाना के एसआई अंकित सिंह चौहान ने छात्राओं को साइबर अपराधों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एपीके फाइल्स को डाउनलोड न करें। मुख्य आरक्षी अन्नू ढिल्लो व सोनू ने भी सवालों के जवाब दिए। इस अवसर पर रानी अवंतीबाई राजकीय महिला महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. दीपा अग्रवाल, प्रो. संध्या सक्सेना, डॉ. रंजू राठौर, डॉ. मनीषा राव, डॉ. फौजिया खान, असिस्टेंट प्रो. नेहा गुप्ता व अन्य मौजूद रहे।
सवाल: एपीके फाइल क्या है? आफरीन, बीए
जवाब: एपीके (एंड्रायड पैकेज किट) फाइल के माध्यम से कई एप हमारे फोन में प्ले स्टोर के बाहर से भी इंस्टाॅल हो जाती है। इससे हमारा फोन आसानी से हैक हो सकता है।
सवाल: आईडी हैकिंग व आईडी कॉपी क्या होता है? काजल, बीए
जवाब: सोशल मीडिया पर कोई एक लिंक के माध्यम से आपके पासवर्ड को आसानी से बदल दे और आप अपनी आईडी दोबारा इस्तेमाल न कर सकें। तो यह आईडी हैंकिंग है। वहीं, अगर कोई आपके बायोडाटा व तस्वीरों का इस्तेमाल करके फर्जी आईडी बनाता है तो यह आईडी कॉपी करना कहलाता है।