फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Three reports filed in Bareilly for GST theft worth crores of rupees by creating bogus firms

UP News: बोगस फर्म बनाकर करोड़ों रुपये की जीएसटी चोरी, बरेली में दर्ज कराई गईं तीन रिपोर्ट

Sun, 01 Mar 2026 02:57 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sun, 01 Mar 2026 02:57 AM IST
सार

बरेली के इज्जतनगर थाने में जीएसटी चोरी के तीन मामले दर्ज कराए गए हैं। राज्य कर अधिकारियों की ओर से दर्ज कराई गईं रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि कारोबारियों ने बोगस फर्म बनाकर करोड़ों रुपये की जीएसटी चोरी की है। पुलिस इन मामलों की जांच कर रही है।  

विज्ञापन
Three reports filed in Bareilly for GST theft worth crores of rupees by creating bogus firms
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

बरेली में बोगस फर्म बनाकर कारोबारी राजस्व हजम कर रहे हैं। मामला पकड़ में आने के बाद खंड आठ के राज्यकर उपायुक्त धर्मेंद्र सचान ने इज्जतनगर थाने में दो रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। रिपोर्ट के अनुसार छोटी बिहार में जागेश्वर ट्रेडर्स फर्म के संचालक अमन ने सरसों के तेल का व्यापार दर्शाया था। मौके पर जांच में फर्म अस्तित्वहीन मिली। फर्जी बिजली बिल का इस्तेमाल किया था। फर्म ने दिल्ली की विभिन्न फर्मों से 19,12,43,267 रुपये की इनवर्ड सप्लाई लेकर 1,31,01,882 का आईटीसी क्लेम किया था। दिल्ली की बोगस फर्मों में आईटीसी क्लेम पर 3,06,52,298 रुपये जीएसटी चोरी की।

विज्ञापन


उपायुक्त धर्मेंद्र सचान ने मुड़िया अहमद नगर की आकाश ट्रेडर्स पर 4.62 करोड़ की टैक्स चोरी की रिपोर्ट लिखवाई है। आरोप है कि बिहारीपुर निवासी फर्म संचालक सोनू श्रीवास्तव ने पंजीकरण में मूंगफली और सरसों के तेल का कारोबार दर्शाया। मौके पर जांच में फर्म अस्तित्वहीन मिली। जांच में फर्जी बिल से पंजीकरण का पता चला।
विज्ञापन


गोयल इंटरप्राइजेज फर्म पर 2.85 करोड़ जीएसटी चोरी की पुष्टि, रिपोर्ट
सहायक उपायुक्त राज्य कर अधिकारी खंड आठ नित्यानंद मणि तिवारी की तहरीर पर थाना इज्जतनगर में गोयल इंटरप्राइजेज पर 2.85 करोड़ की जीएसटी चोरी की रिपोर्ट हुई है। फर्म पंजाब फिरोजपुर निवासी परमजीत सिंह के नाम पंजीकृत है। फर्म से 2022-23 से जांच की तिथि तक 2,85,77,381 रुपये की कर चोरी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि राज्य कर अधिकारियों की ओर से इज्जतनगर थाने में तीन मामलों में रिपोर्ट दर्ज कराई गई हैं, पुलिस विवेचना में स्थिति स्पष्ट कर जालसाजों की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed