फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   GST rates reduced, collections increased by 12%

Bareilly News: जीएसटी... दरें घटीं, वसूली 12 फीसदी बढ़ी

Fri, 12 Dec 2025 01:57 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 12 Dec 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
GST rates reduced, collections increased by 12%
बरेली। त्योहारी सीजन की खरीदारी और सहालग की जुगलबंदी से बाजार गुलजार रहे। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की वसूली में भी उछाल दर्ज किया गया। इस साल 22 सितंबर को जीएसटी की दरें भले ही घटा दी गईं, लेकिन बरेली जोन में 12 फीसदी ज्यादा वसूली हुई है। वित्त वर्ष 2024-25 के मुकाबले इस साल नवंबर तक 112.08 करोड़ रुपये का अधिक संग्रह हुआ है। इस दौरान कॉरपोरेट सर्कल से 43.56 करोड़ का राजस्व मिला है।
विज्ञापन

जीएसटी की दरों में कटौती के बाद अक्तूबर में त्योहारों के दौरान मंडलभर के लोगों ने जमकर खरीदारी की। ऑटोमोबाइल सेक्टर से लेकर घरेलू उपकरणों और इलेक्ट्राॅनिक सामानों की खूब बिक्री हुई। नवंबर में सहालग के दौरान भी बाजार गुलजार रहे। इस वजह से जीएसटी संग्रह में वृद्धि हुई है। वित्त वर्ष 2024-25 में नवंबर तक बरेली मंडल में 776.95 करोड़ रुपये जीएसटी संग्रह हुआ था। इस साल यह आंकड़ा 889.03 करोड़ जा पहुंचा है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक चालू वर्ष में 2899.53 करोड़ रुपये संग्रह क लक्ष्य है। नवंबर तक 1239.94 करोड़ की वसूली हो चुकी है।
विज्ञापन

जनपदवार भी कर संग्रह में आया उछाल
जिला संग्रह (2024-25) संग्रह (2025-26)
बरेली 447.84 522.36
बदायूं 61.85 66.22
पीलीभीत 63.24 68.63
शाहजहांपुर 204.02 232.09
नोट : आंकड़े करोड़ रुपये में और नवंबर तक के हैं। विभाग से प्राप्त।

मंडल का जीएसटी संग्रह लगातार बढ़ रहा हैं। कर चोरी रोकने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। नवंबर तक के आंकड़ों में 12 फीसदी वृद्धि दर्ज की गई है। - आशीष निरंजन, अपर आयुक्त ग्रेड-1
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed