फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   GST rate will give boost to zardozi work in Bareilly

स्मार्ट सिटी: जरी-जरदोजी के दम पर दौड़ में शामिल हुआ बरेली

Sat, 20 Jan 2018 07:42 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Sat, 20 Jan 2018 07:42 PM IST
विज्ञापन
GST rate will give boost to zardozi work in Bareilly
कई बाधाओं और लंबी जद्दोजहद के बाद जरी-जरदोजी के दम पर बरेली स्मार्ट सिटी की दौड़ में शामिल होने में आखिरकार कामयाब हो गया। शुक्रवार को स्मार्ट सिटी के लिए जारी हुई चौथे चरण की सूची में घोषित नौ शहरों में बरेली ने जगह बनाई है। यूपी में बरेली को सर्वाधिक 68.44 प्रतिशत का स्कोर मिला है।
विज्ञापन

चौथे चरण के लिए मुंबई की दारा शा कंपनी की ओर से बनाए गए प्रोजेक्ट में मुख्य रूप से चार बिंदुओं को शामिल किया गया था। इसमें सबसे ज्यादा फोकस बरेली की पहचान जरी-जरदोजी के कारोबार पर रखा गया था। जरी-जरदोजी के कारोबार से करीब साढ़े चार लाख कामगार जुड़े हैं। इसके अलावा सरकारी सेवाओं का डिजिटलीकरण, शहर के ट्रांसपोर्ट-ट्रैफिक सिस्टम में सुधार और वातावरण को संतुलित करने जैसे बिंदु भी प्रोजेक्ट में शामिल थे। स्मार्ट सिटी के तौर पर चयन के लिए वर्ष 2015 से शुरू हुई कवायद चौथे चरण में रंग लाई। शहर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए एक एजेंसी का चयन किया जाएगा, जो उससे जुड़े सारे काम संचालित करेगी। 
विज्ञापन


यूपी में बरेली को स्मार्ट सिटी की चौथी सूची में पहला स्थान मिला है। सभी शहरवासियों को इसके लिए बधाई। अब सभी को एकजुट होकर शहर के विकास में लगना है। अब सिर्फ सिविल लाइंस ही नहीं नगर निगम की सीमा में आने वाले गांव और मलिन बस्तियों का भी विकास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- उमेश गौतम, मेयर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed