फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Group of elephants found roaming out of the forest in UP

यूपी: कतर्नियाघाट जंगल से निकला हाथियों का झुंड, धौरहरा में मचा रहा उत्पात, ग्रामीणों को किया गया अलर्ट

Tue, 21 Apr 2020 02:52 PM IST
प्राची प्रियम संवाद न्यूज एजेंसी, बांकेगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, बांकेगंज Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 21 Apr 2020 02:52 PM IST
विज्ञापन
Group of elephants found roaming out of the forest in UP
खेतों में दिखे हाथी के पैरों के निशान - फोटो : अमर उजाला

लॉकडाउन के दौरान जंगली जानवर के जंगलों से निकलकर आबादी की ओर आने की घटनाएं बढ़ रही हैं। दुधवा टाइगर रिजर्व के कतर्नियाघाट (वन्यजीव विहार) से निकला जंगली हाथियों का एक झुंड इन दिनों डीटीआर बफरजोन के धौरहरा रेंज में फसलों को रौंद रहा है। 

विज्ञापन


हाथियों के इस झुंड को घाघरा नदी से सटे गांव के लोगों ने जब देखा तो उनके होश उड़ गए। हाथियों के घाघरा नदी के दूसरे किनारे पर मौजूद होने की पुष्टि वन विभाग ने भी की है।
विज्ञापन


दुधवा टाइगर रिजर्व के कतर्नियाघाट (वन्यजीव विहार) जंगल से करीब दो दिन पहले निकला 25-30 हाथियों का यह झुंड डीटीआर बफरजोन के धौरहरा रेंज की देवमनिया बीट जंगल से सटे देवमनिया, बिनजहा, जंगल मटेरा गांव की आबादी की तरफ आ गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन जंगली हाथियों ने दो दिन के अंदर संबंधित गांव के निकट खेतों मे खड़ी फसलों को रौंद दिया, केला और गन्ने की फसल को खाने के बाद तबाह कर डाला। वन विभाग द्वारा देवमनिया में सीमांकन के लिए लगाए गए पिलर्स भी इन उत्पाती जंगली हाथियों ने उखाड़ दिए। 

कई खेतों में बने मचान भी तोड़ डाले। अब ये हाथी घाघरा नदी पारकर दूसरी तरफ आने के लिए तैयार है। इस दल में शामिल तीन हाथी ग्रामीणों को बीती रात घाघरा नदी किनारे खड़े दिखाई दिए, इसके बाद लोग उधर जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाए।

ग्रामीणों की मानें तो कि इन उत्पाती जंगली हाथियों के झुंड में हाथियों की संख्या करीब 25 से 30 तक है। जिसमें बच्चे भी शामिल हैं, जबकि वन विभाग अभी तक केवल तीन हाथियों की पुष्टि कर रहा है।


उधर दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन के उपनिदेशक डॉ. अनिल कुमार पटेल ने बताया कि हाथियों के जंगल से निकलते ही इनकी निगरानी बढ़ा दी गई है। हलांकि अभी तक इन हाथियों ने आबादी की तरफ रुख नहीं किया है। वन विभाग की टीम लगातार हाथियों के मूवमेंट पर नजर रख रही है। उन्होंने ग्रामीणों से सतर्कता बरतने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed