फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Grandmother's granddaughter dies in truck collision, youth rescued by helmet

ट्रक की टक्कर से दादी-पोती की मौत, हेलमेट लगाए युवक बचा

Mon, 19 Oct 2020 02:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 02:05 AM IST
विज्ञापन
Grandmother's granddaughter dies in truck collision, youth rescued by helmet
ब्रजबाला शर्मा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

रुद्रपुर से लौटते वक्त देवरनिया में हुआ हादसा

विज्ञापन
बरेली। उत्तराखंड के रुद्रपुर से बाइक पर मां और बेटी के साथ लौट रहा युवक नैनीताल फोरलेन पर सड़क हादसे का शिकार हो गया। ट्रक की टक्कर लगने के बाद बाइक गिरने से दादी और पोती की मौके पर ही मौत हो गई, हालांकि हेलमेट लगाए होने की वजह से युवक की जान बच गई।

सीबीगंज के गांव पस्तौर में रहने वाले मोहित शर्मा रुद्रपुर में एक निजी कंपनी में काम करते हैं। शनिवार को मोहित अपने भाई विक्रमादित्य के साथ दो बाइक पर गांव आने के लिए रुद्रपुर से चले थे। मोहित की बाइक पर उनकी 50 वर्षीय मां बृजबाला और ढाई साल की बेटी राधिका थी। विक्रमादित्य की बाइक पर मोहित की पत्नी और दूसरी बेटी बैठी थी। विक्रमादित्य ने बताया कि नैनीताल हाईवे पर देवरनिया के पास एक ट्रक ने पीछे से साइड मारी तो बेकाबू होकर तीनों बाइक के साथ सड़क पर जा गिरे। बुजुर्ग बृजबाला की मौके पर ही मौत हो गई। राधिका को इलाज के लिए बरेली के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया मगर डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। बाइक चला रहे मोहित दूर जा गिरे, हेलमेट लगा होने की वजह से उन्हें मामूली चोटें आईं। रविवार को दादी-नाती के शवों का पोस्टमार्टम हुआ। शवों को परिवार के लोग पस्तोर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed