फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Grand procession taken out on Ganesh Chaturthi in Bareilly city immersed in devotion to Ganpati Bappa

बरेली: गणेश चतुर्थी पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा, गणपति बप्पा की भक्ति में झूमा शहर, गूंजे जयकारे

Mon, 14 Sep 2026 10:07 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 14 Sep 2026 10:07 PM IST
सार

बरेली में गणेश चतुर्थी के अवसर पर शहर में कई जगहों पर भगवान गणेश की शोभायात्रा निकाली गई। कई समितियों ने शोभायात्रा निकालकर बप्पा की मूर्ति की स्थापना की। आलमगिरी गंज स्थित बाबूराम धर्मशाला में पंडाल लगाकर भगवान की मूर्ति स्थापित की गई। इस शोभायात्रा को श्री गणेश महोत्सव समिति एवं मराठा बुलियन एसोसिएशन की ओर से निकाला गया। 

विज्ञापन
Grand procession taken out on Ganesh Chaturthi in Bareilly city immersed in devotion to Ganpati Bappa
गणेश चतुर्थी पर नाथ नगरी राजा सेवा समिति की ओर से निकाली गई शोभायात्रा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बरेली में सोमवार को गणेश चतुर्थी महोत्सव की शुरुआत हुई। इस अवसर पर गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर झूमते हुए निकले। 

विज्ञापन




श्री गणेश उत्सव समिति द्वारा आयोजित यह शोभायात्रा सिविल लाइंस स्थित हनुमान मंदिर से दोपहर में शुरू हुई। इसमें वन राज्यमंत्री अरुण कुमार भी उपस्थित रहे। दो दर्जन मनमोहक झांकियां और ढोल-नगाड़ों की गूंज आकर्षण का केंद्र रही। पवनपुत्र शौर्य ग्रुप के युवाओं ने आत्मरक्षा के करतब दिखाए। 
विज्ञापन


राष्ट्रीय स्तर के सांस्कृतिक कलाकारों और बैंड ने शोभायात्रा की भव्यता बढ़ाई। शोभायात्रा कुतुबखाना, शिवाजी मार्ग, श्यामगंज सहित विभिन्न क्षेत्रों से गुजरी। अंत में मारवाड़ीगंज स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर पहुंची और बाबा त्रिवटीनाथ मंदिर में विश्राम के साथ संपन्न हुई। गणेश महोत्सव अनंत चतुर्दशी तक चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Grand procession taken out on Ganesh Chaturthi in Bareilly city immersed in devotion to Ganpati Bappa
श्री गणेश महोत्सव समिति एवं मराठा बुलियन एसोसिएशन की ओर से निकाली गई शोभायात्रा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

श्रद्धालुओं ने फूल बरसाकर किया स्वागत 
शोभायात्रा का मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। सिविल लाइन में खंडेलवाल परिवार और दीनानाथ परिवार ने स्वागत किया। शिवाजी मार्ग पर राकेश खंडेलवाल और संजीव अवतार ने भी भागीदारी की। श्यामगंज चौराहा पर प्रेम शंकर अग्रवाल और सुशील खंडेलवाल सहित कई लोगों ने अभिनंदन किया। 

गंगापुर चौराहा पर भी भगवान गणेश की रथ यात्रा का स्वागत किया गया। शोभायात्रा में राजू खंडेलवाल, दिलीप खंडेलवाल, सुनील गुप्ता, अजय राज शर्मा, राजीव बूबना, पवन अरोड़ा, पंडित कैलाश शर्मा, अभिषेक गौड, सुनील खडेलवाल, डॉ. विनोद पागवानी, डॉ. विमल भारद्वाज, पवन जायसवाल, सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी रही।

Grand procession taken out on Ganesh Chaturthi in Bareilly city immersed in devotion to Ganpati Bappa
कटरा के राजा गणेश मंडल की ओर से निकाली गई शोभायात्रा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

आतिशबाजी के बीच निकाली बप्पा की शोभायात्रा
श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में सात दिवसीय श्री गणेश महोत्सव के तहत गणपति बप्पा की 23वीं शोभायात्रा निकाली गई। पूजा-अर्चना के बाद यात्रा प्रारंभ हुई, जिसमें महिलाओं ने कलश लेकर उत्साह के साथ हिस्सा लिया। शोभायात्रा बजरिया पूरनमल, नीम की चढ़ाई, बड़ा बाजार और कटरा मानराय होते हुए श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर पहुंची। 

कटरा का राजा गणेश मंडल की ओर से आगमन पर पुष्पवर्षा, आतिशबाजी और ढोल-बाजों के साथ स्वागत किया गया। यात्रा में मुख्य अतिथि वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार रहे। समिति अध्यक्ष प्रमोद श्रीवास्तव समेत प्रदीप सिंघल, संदीप सक्सेना, विशाल श्रीवास्तव, अतुल सिंघल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। 

पंडाल में सात फुट गणेश मूर्ति की स्थापना
बिहारीपुर खत्रियान दरगइया गली स्थित श्री शिव शक्ति दुर्गा जी धाम मंदिर पर 32वां श्री गणेश महोत्सव धूमधाम के साथ शुरू हो गया है। रविवार को श्री गणपति महाराज की शोभायात्रा निकाली गई। श्री शिव शक्ति दुर्गा जी धाम वासियों की ओर से यह शोभायात्रा जिला पंचायत से निकाली गई। इसका शुभारंभ जिला पंचायत प्रशासक रश्मि पटेल व भाजपा नेता प्रशांत पटेल ने किया। 

शोभायात्रा बिहारीपुर से ढाल दरगईया गली स्थित श्री शिव शक्ति दुर्गा जी धाम मंदिर पहुंची। यहां बने पंडाल में सात फुट मूर्ति की स्थापना पंडित निरंजन तिवारी ने विधि विधान के साथ कराई। इस दौरान भक्तों को छोटी छोटी 21 मूर्तियां बांटी गई। शोभायात्रा में विकास मेहरोत्रा, विवेक कक्कड़, अमित अरोड़ा, मुनीश कुमार, मनोज कक्कड़, संजय मेहरोत्रा, उपेंद्र जैन, नवीन सुरी, लवलीन कपूर, भावना मेहरोत्रा, शोभना अरोड़ा आदि मौजूद रहे।

Grand procession taken out on Ganesh Chaturthi in Bareilly city immersed in devotion to Ganpati Bappa
शोभायात्रा में शामिल कलाकार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

साहूकारा सराफा बाजार से शोभायात्रा निकाली
आलमगंजगिरी स्थित बाबूराम धर्मशाला में लगे पंडाल में गणेश मूर्ति की स्थापना की गई। इसके साथ ही सात दिवसीय गणेश महोत्सव का शुभारंभ भी हुआ। महाराष्ट्र के सांगली से आई विशाल गणेश मूर्ति को रथ पर सजाकर साहूकारा सराफा बाजार से शोभायात्रा निकाली गई। इसका शुभारंभ उत्तर प्रदेश सर्राफा व्यापारी एसोसिएशन के महानगर अध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने किया। 

मराठा एसोसिएशन एवं श्री गणेश महोत्सव समिति के संस्थापक अध्यक्ष अनिल पाटिल ने आरती कर यात्रा को रवाना किया। शोभायात्रा बड़ा बाजार, कुतुबखाना होते हुए शिवाजी मार्ग के बाद धर्मशाला पहुंची। अध्यक्ष पाटिल ने बताया कि 20 सितंबर को विसर्जन शोभायात्रा निकाली जाएगी। 

शिवमंदिर में हुई गणपति मूर्ति की स्थापना
सीबीगंज में श्री गणेश महोत्सव कमेटी व श्री महाकाल कांवड़ सेवा मंडल की ओर से रामपुर रोड स्थित शिव मंदिर में धूमधाम के साथ गणपति मूर्ति की स्थापना की गई। स्थापना से पहले गणपति की मूर्ति को स्लीपर रोड, खलीलपुर बैंड बाजे के साथ धूमाया गया। शाम को भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस दौरान अनुज गुप्ता, आकाश गुप्ता, अमन गुप्ता, विनीत गुप्ता, कुलदीप यादव, आयुष गुप्ता, संजू भारती, आदित्य शंकर आदि मौजूद रहे। 

शोभायात्रा में लगे बप्पा के जयकारे
शाहबाद के राजा की ओर से भगवान गणेश की मूर्ति स्थापना से पहले श्री विभूति नाथ मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में क्षेत्र के करीब 10 गणेश पंडालों की मूर्तियां शामिल हुईं। इस दौरान श्रद्धालु गणपति बप्पा के जयकारे लगाते हुए शोभायात्रा में शामिल हुए। 

मुख्य अतिथि वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार भी शामिल हुए। शोभायात्रा में अरुण वर्मा, नंदकिशोर रस्तोगी, संजय सक्सेना, पुनीत शर्मा, उदित वर्मा, अनिरुद्ध पांडे, संतोष पांडे और संजीव पांडे समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed