फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Governor Anandi Ben Patel says Garbh Sanskar course should be starts in colleges

Bareilly News: कॉलेजों में शुरू किया जाए गर्भ संस्कार पाठ्यक्रम; राज्यपाल ने दिया महिला सशक्तिकरण पर जोर

Mon, 15 May 2023 03:36 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 15 May 2023 03:36 PM IST
सार

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सोमवार को बरेली के रुहेलखंड विश्वविद्यालय में स्थापित इंक्यूबेशन फाउंडेशन समेत सात परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया। 

विज्ञापन
Governor Anandi Ben Patel says Garbh Sanskar course should be starts in colleges
विश्वविद्यालय परिसर में लगे स्टॉल का अवलोकन करतीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के रुहेलखंड विश्वविद्यालय में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कई नए पाठ्यक्रम शुरू करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि शोध के अनुसार आठ साल तक की उम्र में बच्चों का मानसिक विकास 80 फीसदी तक हो जाता है। इस दौरान बच्चों को संस्कृति और संस्कार पढ़ाना चाहिए ताकि बच्चे बड़े होकर सभी नागरिक बन सकें। 

विज्ञापन


राज्यपाल ने महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि इसकी शुरुआत बेटियों से करनी चाहिए। गर्भ संस्कार के बारे में भी छात्रों को अवगत कराने को कहा। इसके लिए उन्होंने विश्वविद्यालय को डॉक्टरों और वैदिक आचार्यों के साथ मिलकर मंथन करने का सुझाव दिया। महिलाओं के मेनोपॉज से छात्राओं को रूबरू कराने के लिए पाठ्यक्रम बनाने के सुझाव दिए। कहा कि अगर छात्रा मेनोपॉज के बारे में समझेगी तो वह खुद की, मां-सास, बहन और परिवार की अन्य महिला सदस्यों की मदद करने में सक्षम होगी। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


आनंदीबेन पटेल ने कहा कि कक्षा पांच पास करने वाले बच्चों को बचपन से ही कौशल विकास का प्रशिक्षण देना चाहिए। छोटे-छोटे गुर सिखाने चाहिए ताकि बड़े होकर वह किसी भी कार्य में दक्षता हासिल कर रोजगार के विकल्प बना सकें। उन्होंने लड़कों के शैक्षिक स्तर में उच्च प्रदर्शन की क्षमता में गिरावट पर चिंता जताई। 


विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल 

छात्रों के शैक्षिक प्रदर्शन पर जताई चिंता 

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों के दीक्षांत समारोहों में 80 फीसदी छात्राएं गोल्ड मेडल हासिल कर रही हैं, जबकि छात्रों की संख्या में महज 20 फीसदी है। कहा कि अगर छात्रों की स्थिति गिरती रही तो छात्र-छात्रा का सामंजस्य बिगड़ेगा, जो देश के विकास में बाधक होगा। छात्र-छात्रा दोनों को बेहतर प्रदर्शन कर सामान स्तर पर होना चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थियों से परिवार के अग्रज का सम्मान करने, बुजुर्ग माता-पिता का हर स्तर से मदद करने का सुझाव दिया।


दिशा स्कूल में छात्राओं से बात करतीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल 

कई परियोजनाओं का किया लोकार्पण 

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दिशा की बैठक में पहुंचकर छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। वहां से वह 10:35 बजे विश्वविद्यालय परिसर में पहुंच गईं। राज्यपाल ने रुहेलखंड इन्क्यूबेशन सेंटर, डिजिटल पांचाल म्यूजियम, एचडीएफसी ई लॉबी एंड ई-कार्नर, ईवी चार्जिंग प्वाइंट, डायरेक्टरेट ऑफ इंटरनेशनल रिलेशनशिप ऑफिस भवन, यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स स्पोर्ट सेंटर, यादगार वन का लोकार्पण किया। साथ ही, सीएसआर फंड से प्राप्त डिजिटल एक्सरे मशीन, टीबी न्यूट्रिशनल सेल, विधि विभाग में सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा, सेंटर आफ मल्टीलिंगुअल का लोकार्पण किया।

Governor Anandi Ben Patel says Garbh Sanskar course should be starts in colleges
छात्रा को उपहार देतीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल - फोटो : अमर उजाला

महिलाओं का उद्यमी होना अच्छे संकेत

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि आयोजन में दो महिलाओं ने संघर्ष से बताया कि आज वे कहां से कहां पहुंच गईं हैं। आज से 40 से 50 साल पहले महिलाओं के लिए पढ़ाई की व्यवस्था नहीं थी। मैंने भी यह सब झेला है। अब समय बदल चुका है और महिलाएं अपने और परिवार का विकास कर सकती हैं। राज्यपाल यहां आने से पहले दिव्यांगजनों के एक स्कूल में पहुंचीं। वहां की महिला स्कूल संचालक ने बताया कि पति के देहांत के बाद बरेली स्थित मायके में आकर दिव्यांग बच्चों के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed