फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Government hospitals get mobilized socialist pension "bonus"

सरकारी अस्पताल की सेवा ली तो समाजवादी पेंशन में मिलेगा ‘बोनस’

Thu, 19 May 2016 01:28 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Thu, 19 May 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
समाजवादी पेंशन पाने वाले गरीब परिवार अगर अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखेंगे तो उनको 50 रुपये का बोनस भी प्रतिमाह मिलेगा। इसके लिए उन्हें सरकारी अस्पतालाें में दी जाने वाली स्वास्थ्य सेवाआें का फायदा उठाना होगा। 
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की ओर से गरीब परिवारों को प्रतिमाह एक हजार रुपये की समाजवादी पेंशन दी जाती है। अब निर्णय लिया गया है कि जो परिवार सरकारी स्वास्थ्य सेवाआें की कसौटी पर खरा उतरेगा उसे 50 रुपये का बोनस भी मिलेगा। इसके लिए शर्तें हैं कि परिवार के बच्चे किसी अस्पताल में ही हुए हों, उनका पूरा टीकाकारण हो गया हो और परिवार कल्याण की सुविधा ली हो। ऐसे परिवार अपना दावा पेश करेंगे और उनको यह लाभ मिलेगा। हालांकि अभी तक कोई आंकड़ा सामने नहीं आया है कि कितने परिवाराें ने यह तीनाें शर्तें पूरी की हैं। जनपद में करीब 70 हजार लाभार्थी पेंशन के लिए पंजीकृत हैं। 
विज्ञापन

वर्जन--
‘समाजवादी पेंशन में अब 50 रुपये का बोनस तब मिलेगा जब लाभार्थी के परिवार में संस्थागत प्रसव हुआ हो, बच्चाें को टीके पूरे लगे हों और परिवार कल्याण का लाभ उठाया हो।’
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. अनीता दत्ता, मंडलीय अपर निदेशक, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed