फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Got intoxicated police station, said - Payroll is over, now send me to jail

नशे में धुत पहुंचा थाने, बोला- पेरोल खत्म हो गई, अब मुझे जेल भेज दो

Thu, 04 Jun 2020 02:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2020 02:13 AM IST
विज्ञापन
Got intoxicated police station, said - Payroll is over, now send me to jail
जेल जाने के लिए थाने पहुंचा पैरोल पर छूटा व्यक्ति। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
बरेली। लॉकडाउन के दौरान कोरोना संक्रमण के खतरे के चलते शहर की जेलों से अधिकतर कैदियों को रिहा कर दिया गया। इन्हीं हालात में पेरोल पर छूटा ग्रीन पार्क का एक कैदी बुधवार को नशे में धुत्त होकर बारादरी थाने पहुंच गया। यहां पुलिसकर्मियों से अभद्रता करते हुए उनसे खुद को जेल भेजने की बात कही। उसके साथ में आए एक युवक ने उसे शांत कर पुलिस से बात की तो उसे सीधा जेल छोड़ आने की बात कहकर भेज दिया गया।
विज्ञापन

बारादरी थाने में बुधवार दोपहर एक स्कूटी से दो युवक पहुंचे। इनमें एक बुरी तरह नशे में धुत्त था। थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों ने उससे नशे में थाने आने का कारण पूछा तो वह उनसे अभद्रता करने लगा। बोला कि आज मेरी पेरोल का आखिरी दिन है। इससे पहले कि पुलिस मुझे उठाकर लाती, मैं खुद ही पुलिस के पास चला आया। पुलिसकर्मियों ने उसने फटकारा तो साथ में मौजूद युवक ने उसे शांत किया। इस बीच एक पुलिसकर्मी ने उसका फोटो खींचने की कोशिश की तो वह उनसे भी अभद्रता करने लगा। उसके साथ आए युवक ने बताया कि वर्ष 2008 में वह छेड़छाड़ के आरोप में जेल भेजा गया था। अब लॉकडाउन में पेरोल पर आया था। 28 मई आखिरी तारीख थी लेकिन वह तीन जून तक बढ़ा दी गई। अब वह उसे लेकर थाने आया है। इस पर पुलिस ने आरोपी को सीधा जेल छोड़कर आने की बात कहकर उसे भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed