{"_id":"69218c9ae72e33fc9f0b9da7","slug":"gorakhpur-izzatnagar-express-timetable-released-tanakpur-achhnera-train-gets-extension-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Railway News: गोरखपुर-इज्जतनगर एक्सप्रेस की समय सारिणी जारी, टनकपुर-अछनेरा गाड़ी को मिला विस्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Railway News: गोरखपुर-इज्जतनगर एक्सप्रेस की समय सारिणी जारी, टनकपुर-अछनेरा गाड़ी को मिला विस्तार
Sat, 22 Nov 2025 03:43 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 22 Nov 2025 03:43 PM IST
सार
बरेली से लखनऊ व गोरखपुर के लिए दो रेल रूटों से सेवा शुरू कर दी गई है। वहीं अछनेरा विशेष गाड़ी के फेरों को 30 दिसंबर तक बढ़ाया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
रेलवे बोर्ड ने 15009-10 पीलीभीत-गोरखपुर एक्सप्रेस के इज्जतनगर तक विस्तार के बाद इस गाड़ी की समय सारिणी भी जारी कर दी है। जल्द ही ट्रेन का संचालन इज्जतनगर-गोरखपुर के बीच शुरू होने के बाद बरेली से लखनऊ व गोरखपुर के लिए दो रेल रूटों पर ट्रेन सेवा शुरू हो जाएगी। इधर, रेलवे ने 05062/05061 टनकपुर-अछनेरा विशेष गाड़ी के फेरों को 30 दिसंबर तक बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
सीनियर डीसीएम संजीव शर्मा ने बताया कि 05062/05061 टनकपुर-अछनेरा-टनकपुर विशेष गाड़ी का संचालन अब 30 दिसंबर तक प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार व शनिवार को किया जाएगा। 05062 टनकपुर-अछनेरा विशेष गाड़ी टनकपुर से तड़के 4:35 बजे चलने के बाद खटीमा, पीलीभीत होते हुए सुबह 6:05 बजे भोजीपुरा, 6:22 बजे इज्जतनगर, 06:45 बजे बरेली सिटी, 6:57 बजे बरेली जंक्शन आएगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- बरेली में बड़ी कार्रवाई: मौलाना तौकीर के करीबी आरिफ की मार्केट पर चला बुलडोजर, भारी पुलिस फोर्स तैनात
विज्ञापन
यहां से चलकर बदायूं, उझानी, सोरों, कासगंज, सिकंदराबाद, हाथरस सिटी, मथुरा कैंट होते हुए दोपहर 12:30 बजे अछनेरा पहुंचेगी। 05061 अछनेरा-टनकपुर विशेष गाड़ी अछनेरा से दोपहर 3:50 बजे चलने के बाद शाम 7:35 बजे बदायूं, 8:37 बजे बरेली जंक्शन, नौ बजे बरेली सिटी, 9:20 बजे इज्जतनगर, 9:38 बजे भोजीपुरा आएगी और रात 11:35 बजे टनकपुर पहुंचेगी।
वहीं, इज्जतनगर विस्तार के बाद 15009 गोरखपुर-पीलीभीत एक्सप्रेस गोरखपुर से रात 10:15 बजे चलने के बाद अगले दिन सुबह 9:55 बजे मैलानी, 11:35 बजे पीलीभीत, 12:45 बजे इज्जतनगर आएगी। 15010 इज्जतनगर-गोरखपुर एक्सप्रेस इज्जतनगर से दोपहर 3:10 बजे चलने के बाद अगले दिन सुबह सात बजे गोरखपुर पहुंचेगी।