फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   goons entered the house and attempted acid attack on woman in bareilly

Bareilly: महिला से अश्लील हरकत करने पर मारपीट, तेजाब लेकर घर में घुसा शोहदा, आक्रोशित भीड़ ने थाना घेरा

Wed, 17 Jul 2024 10:08 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 17 Jul 2024 10:08 AM IST
सार

छत पर बैठकर ताजिया देख रहीं महिलाओं से उन्हीं के समुदाय के युवकों ने अश्लील हरकतें कर दीं तो मारपीट हो गई। एक आरोपी बाद में तेजाब की बोतल लेकर महिला के घर में घुस गया। विरोध में लोगों ने थाने का घेराव कर गुस्सा जताया।

विज्ञापन
goons entered the house and attempted acid attack on woman in bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के फरीदपुर कस्बा के मोहल्ला मिर्धान के एक मकान की छत पर बैठकर ताजिया देख रही महिलाओं से उन्हीं के समुदाय के युवकों के अश्लील हरकतें करने पर मारपीट हो गई। एक आरोपी बाद में तेजाब की बोतल लेकर महिला के घर में घुस गया। विरोध में लोगों ने थाने का घेराव कर गुस्सा जताया। पुलिस ने तहरीर लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मोहल्ला मिर्धान निवासी बुजुर्ग ने फरीदपुर थाने में तहरीर देकर बताया कि उनके घर की महिलाएं शाम को छत पर बैठकर ताजिया देख रही थीं। तभी वहां मौजूद मोहल्ले के ही कुछ लड़कों ने अश्लील टिप्पणी और हरकतें शुरू कर दीं। 
विज्ञापन


महिला पर तेजाब डालने की कोशिश 
परिजनों ने विरोध किया तो ये आरोपी घर में घुस गए और उन लोगों से मारपीट की। कुछ देर बाद उनमें से एक साबिर उर्फ शिवू तेजाब की बोतल लेकर उनके घर में घुस गया। घर में बैठी उनकी पुत्रवधू का चेहरा जलाने के लिए उस पर तेजाब डालने की कोशिश की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान मोहल्ले के कई लोग पहुंच गए और उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया। इससे महिला बाल-बाल बच गई। आरोपी मोहल्ले वालों की पकड़ से छूटकर महिला का तेजाब से चेहरा जलाने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। 

आक्रोशित भीड़ ने थाने का घेराव 
मंगलवार रात करीब 10 बजे मोहल्ले के लोगों के साथ महिला का परिवार थाने पहुंचा। वहां परिवार ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। आरोपियों की हरकत से नाराज आक्रोशित भीड़ ने थाने का घेराव किया। इंस्पेक्टर रामसेवक ने इन्हें समझाकर मना लिया।

एसपी दक्षिणी मानुष पारीक ने बताया कि एक ही समुदाय के दो पक्षों का मामला है। पीड़ित परिवार की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed