फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Goonda Act imposed on six including Katri kand accused Suresh Pradhan in Bareilly

Bareilly News: कटरी कांड के आरोपियों पर बड़ी कार्रवाई, सुरेश प्रधान समेत छह लोगों पर लगा गुंडा एक्ट

Tue, 28 May 2024 09:36 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 28 May 2024 09:36 AM IST
सार

बरेली के फरीदपुर क्षेत्र में बीते साल हुए कटरी कांड के आरोपियों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। हिस्ट्रीशीटर सुरेश प्रधान समेत छह लोगों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई है। 

विज्ञापन
Goonda Act imposed on six including Katri kand accused Suresh Pradhan in Bareilly
आरोपी सुरेश प्रधान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के फरीदपुर के चर्चित कटरी कांड के गुनाहगारों पर शिकंजा कसा जा रहा है। एसपी उत्तरी ने दोनों पक्षों के छह आरोपियों को गुंडा एक्ट में निरुद्ध कर दिया है। इन्हें जिला बदर करने की संस्तुति भी की गई है, जिसका फैसला जिला प्रशासन की ओर से लिया जाएगा।

विज्ञापन


पिछली साल जनवरी में गोविंदपुर की कटरी में जमीन पर कब्जे की कोशिश में गोलियां तड़तड़़ाई थीं। रायपुर हंस गांव के पूर्व प्रधान हिस्ट्रीशीटर सुरेश प्रधान और पंजाब से कटरी में आकर झाला बनाने वाले परमवीर सिंह के लोगों ने एक-दूसरे पर फायरिंग की थी। इसमें सुरेश प्रधान की नाव चलाकर लाए गोलू पंखिया व परमवीर सिंह के दो साथियों की हत्या हो गई थी। 
विज्ञापन


दोनों ओर से एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने भी दोनों गुटों की गिरफ्तारी और कार्रवाई की थी। इन दिनों इस केस की सुनवाई विशेष अदालत में चल रही है। दोनों ही पक्षों की जमानत हो चुकी है और अक्सर ही वह तारीखों पर एक-दूसरे के सामने आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन पर हुई कार्रवाई 
दोनों गुटों में टकराव की गुंजाइश टालने और माफिया पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने भी कार्रवाई कर दी है। दोनों पक्षों के तीन-तीन लोगों को गुंडा एक्ट में निरुद्ध किया गया है। इनमें एक पक्ष के रायपुर हंस गांव निवासी सुरेश पाल सिंह तोमर उर्फ सुरेश प्रधान, उसका बेटा विकास सिंह व भतीजा अजीत पाल सिंह पर गुंडा एक्ट लगाया गया है। 

वहीं परमवीर सिंह के मुनीम खजांची लाल शर्मा निवासी जिला होशियारपुर पंजाब, परमवीर के कर्मचारी पंजाब निवासी विकल और अनमोल रतन पर भी यही कार्रवाई की गई है।

एसपी दक्षिणी मानुष पारीक ने बताया कि दोनों पक्ष के छह लोगों के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई है। इन सभी को जिला बदर भी किया जाएगा, जिसका निर्णय जिला प्रशासन के स्तर से लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed