{"_id":"61747aa98f5b1133ed12d7cf","slug":"goods-train-engine-failed-in-tisua-down-line-affected-bareilly-news-bly4639043141","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिसुआ में मालगाड़ी का इंजन फेल, डाउन लाइन प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिसुआ में मालगाड़ी का इंजन फेल, डाउन लाइन प्रभावित
विज्ञापन
Goods train engine failed in Tisua, down line affected
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेढ़ घंटे तक थमी रही कई ट्रेनों की रफ्तार
बरेली। टिसुआ के पास मालगाड़ी का इंजन फेल होने से शनिवार को डाउन लाइन पर करीब डेढ़ घंटे तक रेल यातायात प्रभावित रहा। बरेली से दूसरा इंजन भेज कर ट्रैक क्लियर किया गया।
मालगाड़ी डाउन लाइन पर बरेली से लखनऊ की ओर जा रही थी। रात करीब साढ़े आठ बजे टिसुआ स्टेशन के पास झटके से ट्रेन का इंजन बंद हो गया और लोको पायलट और सहायक लोको पायलट की काफी कोशिशों के बाद भी चालू नहीं हुआ। इसकी सूचना लोको पायलट ने पॉवर केबिन और कंट्रोल रूम को दी। इसके बाद बरेली से दूसरा इंजन भेजकर मालगाड़ी में पीछे की ओर जोड़ा गया। इसके बाद मालगाड़ी को आगे बढ़ाकर ट्रैक क्लियर कराया गया।
इस बीच डाउन लाइन पर ट्रेनें प्रभावित रही। सत्याग्रह, दिल्ली एक्सप्रेस, हरिद्वार-प्रयाग एक्सप्रेस के साथ दो फेस्टिव ट्रेनों को पीतांबरपुर से रामपुर तक जगह-जगह खड़ा कराया गया। पौने दस बजे ट्रैक क्लियर होने के बाद डाउन लाइन पर ट्रेनों का संचालन कराया गया। बरेली जंक्शन पर भी करीब घंटा भर तक एक मालगाड़ी खड़ी रही। बरेली जंक्शन के स्टेशन अधीक्षक सत्यवीर सिंह ने बताया इंजन फेल होने से करीब डेढ़ घंटे तक संचालन प्रभावित रहा।