{"_id":"5769941b4f1c1ba236b47eb4","slug":"good-morning-began-with-yoga-to-bareilly","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग के साथ हुई बरेली की गुड मार्निंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग के साथ हुई बरेली की गुड मार्निंग
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Wed, 22 Jun 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
योगा करते मुस्लिम भाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वितीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मंगलवार की शुरुआत पूरे शहर ने योग के साथ की। इसके लिए शहर के लोग सुबह सूरज निकलने से पहले ही उत्साह के साथ घरों से निकल पड़े। शहर के प्रमुख पार्कों, स्कूल-कॉलेज, विश्वविद्यालय और कई सरकारी कैंपस मेें भी लोगों ने योग किया। पूरा बरेली योग में डूब गया। बच्चे, बूढ़े, महिलाएं और नौजवान सभी ने योगाभ्यास किया।
सरकारी कैंपस
आईवीआरआई में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित योग शिविर में संस्थान के निदेशक डॉ. आरके सिंह के अलावा वैज्ञानिक, प्रशासनिक, तकनीकी और सहकर्मी वर्ग के कर्मचारियों ने अपने परिवार के भाग लिया। सम विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के साथ महिला क्लब की अध्यक्ष प्रीति सिंह ने भी उत्साह से योग किया। निदेशक ने शॉल ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिह्न देकर योगाचार्य डॉ. अमित अग्रवाल को सम्मानित भी किया। शिविर में संयुक्त निदेशक (शैक्षणिक) डॉ. एके तिवारी के नेतृत्व में मानव चिकित्सालय के प्रभारी डॉ. नीरव कोहरवाल, सहायक प्रशासनिक अधिकारी बीएल गूजर आदि का सहयोग रहा। संचालन शैक्षणिक समन्वयक डॉ. जेके प्रसाद ने किया।
पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल की ओर से मैत्री सामुदायिक केंद्र इज्जतनगर में आयोजित सात दिवसीय योग शिविर का समापन करते हुए अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगाचार्य लालाराम ने मंडल के सभी रेल अधिकारियों और कर्मचारियों को योगाभ्यास कराए। इस मौके पर अरविंद ने ध्यान और तनाव प्रबंधन पर व्याख्यान दिया। शिविर में डीआरएम निखिल पांडेय, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राम कमल, मंडल कार्मिक अधिकारी गुरजीत कौर, सहायक मंडल कार्मिक अधिकारी आनंद कुमार और संतराज सहित यूनियन के पदाधिकारी, रेल अधिकारी, कर्मचारी तथा उनके परिवार के सदस्यों ने भाग लिया।
विज्ञापन
सेना में भी मनाया गया योग दिवस
अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर सेना की गरुड़ डिवीजन में आर्ट आफ लिविंग ने योग-ध्यान कराया। डिवीजन के गरुड़ सैनिक इंस्टीट्यूट के मैदान में सुबह साढ़े पांच बजे से जुटे लगभग चार हजार सैन्य अफसरों और जवानों तथा उनके पारिवारिक सदस्यों ने उत्साह के साथ योगाभ्यास किया। संगीत के साथ योगाभ्यास की शुरुआत करते हुए ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन, तितलीआसन आदि का अभ्यास कराया गया। कार्यक्रम में गरुड डिवीजन जीओसी मेजर जनरल आरके रैना ने इस मौके पर कहा कि प्रतिदिन योग एवं ध्यान से शरीर के साथ मानसिक स्तर भी बेहतर होता है। कार्यक्रम में अजय चौहान के देश भक्ति गीतों ने सबको भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम का मुख्य संचालन आर्ट ऑफ लिविंग मुख्यायल से प्रशिक्षित पार्थो कुनार ने किया। उनकी टीम में सह संचालक स्वेता कुनार, नवनीत सिंह और रीना अग्रवाल का सहयोग रहा। कार्यक्रम में जेसीज क्लब, रोटरी क्लब, आईसीएआई तथा बरेली के कई प्रमुख चिकित्सक, व्यवसायी, सीए आदि मौजूद रहे। वहीं, सेना के उत्तर भारत एरिया मुख्यालय की ओर से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस शिविर का आयोजन जाट रेजीमेंट सेंटर के मुख्तार जिम हाल और पीटी ग्राउंड में किया गया। इसमें यूबी एरिया मुख्यालय की विभिन्न यूनिटों के लगभग 50 सैन्य अफसर, 80 जेसीओ के अलावा आठ सौ से ज्यादा जवान और उनके परिवारिक सदस्य मौजूद रहे। सबने योगाभ्यास किया।
शैक्षणिक संस्थान
रुहेलखंड विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना और क्रीड़ा विभाग की ओर से क्रीड़ा स्टेडियम में आयोजित योग प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत कुलपति प्रो. मुशाहिद हुसैन ने की। उन्होंने योग को वर्तमान समय की जरूरत बताते हुए योग के संबंध में विदेश प्रवास के अनुभव साझा किए। शिविर में योग प्रशिक्षक आरडी गंगवार (पतंजलि योग संस्थान) ने योग की विभिन्न क्रियाओं और आसनों का प्रशिक्षण योगार्थियों को प्रदान किया। योग शिविर में डॉ. मनवीर सिंह और क्रीड़ा परिषद के सचिव प्रो. एके जेटली की मौजूदगी प्रमुख रही।
जयनारायण सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में छात्रों, शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने योगाभ्यास और व्यायाम किए। विद्यालय के शारीरिक एवं योग शिक्षक चंद्रशेखर मिश्र, अमित शर्मा ने ताड़ासन, भुजंगासन, शवासन, नौकासन, धनुरासन, वृक्षासन, सूर्य नमस्कार जैसे आसनों का अभ्यास कराया। इसके बाद योग एवं प्राणायम भी कराएं। प्रधानाचार्य बृजमोहन शर्मा ने योग का महत्व बताया।
अल्मामातेर स्कूल में भी योग दिवस मनाया गया। प्रिंसिपल पूनम के निर्देशन में छात्रों ने प्राणायाम, सूर्य नमस्कार, अनुलोम-विलोम, भुजंगासन, वज्रासन, गरुणासन, वृक्षासन, श्वासन आदि योग का अभ्यास किया। विभिन्न आसनों की चित्रों के माध्यम से प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इस मौके पर नीतू अरोरा, अंजना अरोरा, शिखा भंडारी, समता, कविता दत्ता, अंकुर शर्मा आदि का सहयोग रहा।
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित एनएसएस शिविर में छात्राओं ने योगाभ्यास कर योग दिवस मनाया। अर्चना राजपूत के निर्देशन में छात्राओं ने कई योगाभ्यास किए। रानी अवंतीबाई राजकीय महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की पहली, दूसरी और तीसरी इकाई के स्वयंसेवक छात्राओं ने योगाभ्यास किया। प्रिंसिपल ममता बंसल के निर्देश में छात्राओं ने प्राणायाम, सूर्य नमस्कार, भुजंगासन आदि आसन लगाए।
गंगाशील स्कूल ऑफ नर्सिंग के विद्यार्थियों ने भी योग दिवस मनाया। योग गुरु दया शंकर, चेयरमैन डॉ. एनके गुप्ता, योग शिक्षक डॉ. गरिमा, डॉ. शशि बाला राठी के निर्देशन में विद्यार्थियों ने योग किया। इसमें प्रो. सतीश सक्सेना, डॉ. प्रदीप शर्मा, दीपक शर्मा, वेद प्रकाश और नर्सिंग की छात्रा रिचा गंगवार का सहयोग रहा। राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज में प्राचार्य डॉ. प्रीति शर्मा के निर्देशन में योग कार्यशाला का आयोजन किया गया। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में एनसीसी कैडेट ने योग किया। योगाचार्य महेंद्र पाल के निर्देशन में 800 एनसीसी कैडेट ने योगाभ्यास किया। डॉ. राजेंद्र सिंह, डॉ. विवेक शर्मा, ज्योति चौधरी, डॉ. वंदना शर्मा, अरुणा त्यागी, शिखा शर्मा, मधु मौर्या के निर्देशन में योग का प्रशिक्षण दिया गया। बरेली कॉलेज में एनसीसी कैडेट ने योग किया। कई दिनों से प्रशिक्षण के बाद योगाचार्य राजीव शर्मा के निर्देशन में कैडेट ने योगाभ्यास किया। कांती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में भी छात्राओं ने योग अभ्यास किया। योग शिक्षक सुमन उपाध्याय ने छात्राओं ने योग कराया। सीएसए पब्लिक स्कूल में भी विद्यार्थियों, शिक्षक और कर्मचारियों ने योग किया। रानी महालक्ष्मीबाई सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में प्रबंधक वेद प्रकाश शर्मा, प्रिंसिपल वेद प्रकाश शर्मा के निर्देशन में योगाभ्यास हुआ। सामाजिक संस्था कल्याण की ओर से मोहल्लों में योग के प्रति लोगों को जागरूक किया
कैंफर एस्टेट में हुआ योगाभ्यास
बरेली। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से कंपीटेंट ग्रुप के सहयोग से सीबीगंज स्थित कंपीटेंट स्कूल के पास कैंफर एस्टेट में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें 25 लोगों ने हिस्सा लिया। आर्ट ऑफ लिविंग बंगलूरू स्थित आश्रम से आए अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक देव ज्योति मोहंती और लग्नजीता का अभ्यास करवाया। आईटीबीपी के डीआईजी देवेंद्र सिंह, ऑफिसर कमांडिंग अनिल कुमार, डीआईजी देवेंद्र सिंह ने योग को अपने कैंप में शामिल करने को कहा। योग कार्यक्रम के आयोजन में कंपीटेंट ग्रुप के विपिन अग्रवाल, बीना अग्रवाल, आर्ट ऑफ लिविंग की शिक्षक नीता मूना, अंजुल अग्रवाल, अमित आदि का सहयोग रहा। इस मौके पर सुनीत मूना, रवि शर्मा, अंकित, सौरभ वैश्य, मोहित, संदीप अरोरा, शेफाली आदि मौजूद रहे। इस शिविर में भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल बुखारा क्षेत्रीय कार्यालय के अफसरों और जवानों ने भी भाग लिया। इनमें उप महानिरीक्षक देवेंद्र सिंह, सीएमओ एपी जोशी, तृतीय वाहिनी के कमान अधिकारी अनिल कुमार अकरणिया आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।
सामाजिक संस्थाओं ने भी कराया योग
बरेली। अखिल भारतीय उत्तराखंड महासभा की ओर से सर्वधर्म समभाव योग शिविर का आयोजन किया गया। इसमें योग शिक्षक भूपेंद्र मोहन शर्मा ने योगाभ्यास कराया। महासभा के राष्ट्रीय मंत्री राजेंद्र प्रसाद घिल्डियाल ने कहा कि योग का महत्व बताया। शिविर में सुशीला धस्माना, महेशानंद, ज्ञान सिंह रावत, बालम सिंह नेगी, एनसी मिश्रा, टेक सिंह, जीत सिंह, अभिजीत नेगी, दीवान सिंह बिष्ट समेत 50 से ज्यादा लोेग मौजूद रहे। महासभा के जिला महासचिव केसी जोशी ने आभार व्यक्त किया। कृष्णा काउंटी अपार्टमेंट्स वेलफेयर सोसाइटी की ओर से आयोजित शिविर में संस्थापक आरके सिन्हा ने योग का महत्व बताया।
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने भी मनाया योग दिवस
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने फरीदपुर चौधरी में सयद सुल्तान शाह उर्फ बेरी वाले मिया की दरगाह वाले मैदान में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया। योग का प्रशिक्षण दरगाह के खादिम अहसान मोहम्मद ने कराया। राष्ट्रीय गौ सेवा प्रकोष्ठ मुस्लिम मंच के कार्यकर्ताओं ने मुस्लिम युवाओं को योगा से होने वाले लाभ की जानकारी दी। इस अवसर पर राष्ट्रीय गौ सेवा प्रकोष्ठ के सह संयोजक मुहम्मद इस्लाम सुल्तानी ने कहा कि योगा कसरत किसी भी धर्म से जुड़ा नहीं है। यह एक व्यायाम है जिसे करने के बाद शरीर में एक नई ऊर्जा का संचार होता है। शरीर में रक्त का संचरण अच्छी तरह होता है। जिससे प्रत्येक अंग बेहतर तरीके से काम करता है। इस अवसर पर मंच की ओर से 315 तुलसी के पौधे वितरित किए गए। योग में शामिल होने वालों में मोहम्मद इस्लाम सुल्तानी, मोहम्मद रियाज, मौलाना जावेद अंसारी, मोहम्मद इजहार सुल्तानी, वसीम खान, कलीम खान आदि मौजूद थे।
भाजपाई योगी बने, विपक्ष ने किया किनारा
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के आयोजनों में भाजपा नेताओं ने तो बढ़ चढ़ कर भाग लिया लेकिन दूसरे दलों के नेता इनसे दूर रहे। गांधी उद्यान में आयुष मंत्रालय के केंद्रीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान परिषद की ओर से आयोजित योग दिवस के आयोजन में बड़ी संख्या में भाजपाई शामिल हुए लेकिन किसी और दल का कोई भी नेता नजर नहीं आया। योग शिविर में आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप, कैंट विधायक राजेश अग्रवाल ने योग की महत्ता बतायी। शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष रविंद्र राठौर, महानगर अध्यक्ष उमेश कठेरिया, डॉ. प्रमेंद्र माहेश्वरी, पूरनलाल लोधी, अधीर सक्सेना और अजय जेटली आदि भी मौजूद रहे। वही कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामदेव पांडेय ने कहा कि हम तो हर दिन योग करते हैं किसी एक दिन इसके प्रदर्शन पर विश्वास नहीं रखते। प्रोपेगंडा का काम सिर्फ भाजपाईयों का है।