फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Gold price per 10 grams crosses Rs 70 thousand

Gold Price: सोणा हुआ सोना... 70 हजार रुपये के पार, चांदी भी चमकी; जानिए क्या है कीमत

Sun, 07 Apr 2024 11:51 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 07 Apr 2024 11:51 AM IST
सार

नवरात्र और मांगलिक आयोजनों से पहले सोने-चांदी पर महंगाई का असर दिखने लगा है। बरेली में शनिवार को सोने की कीमत 70,300 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। चांदी 73,200 रुपये प्रति किली बिकी। 

विज्ञापन
Gold price per 10 grams crosses Rs 70 thousand
सोने-चांदी की कीमत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नवरात्र और मांगलिक आयोजनों का सिलसिला शुरू होने से पहले ही सोने की कीमत में रिकॉर्ड बढ़त दर्ज हुई है। बरेली में शनिवार को 500 रुपये उछाल के साथ सोना 70,300 रुपये प्रति 10 ग्राम तक जा पहुंचा। वहीं, चांदी 78,200 रुपये प्रति किलो बिकी।

विज्ञापन


बरेली सराफा एसोसिएशन के मुताबिक बीते साल 28 दिसंबर को सोना प्रति दस ग्राम 63,100 रुपये पर बिका था। इसी दिन चांदी प्रति किलो 75,800 रुपये थी। 30 जनवरी तक सोना 700 रुपये चढ़कर 63,800 रुपये जा पहुंचा। चांदी 73,200 रुपये पर रही।
विज्ञापन


फरवरी में भी सोने की कीमत दो सौ रुपये उतार-चढ़ाव पर टिकी हुई थी। चांदी की भी यही स्थिति रही। मार्च की शुरुआत से ही कीमतें प्रतिदिन बढ़ती रहीं। सात मार्च को सोना 65,100 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से बिका। 30 मार्च को यह 67,400 रुपये रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सत्य साईं बिल्डर्स पर आयकर छापा: पांच कारों में ले जाए गए दस्तावेज... नकदी जब्त, कई नामी बिल्डर भी रडार पर

बरेली सराफा एसोसिएशन के महामंत्री सुदेश अग्रवाल के मुताबिक अब कीमतें बढ़ने का असर खरीदारी पर दिखने लगा है। शुभ मौके पर ही लोग खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं। नवरात्र के बाद मई में पड़ने वाली अक्षय तृतीया पर ही अब आभूषणों की अच्छी बिक्री होने की संभावना है।

हल्के वजन के आभूषण खरीद रहे लोग
सराफा कारोबारियों के मुताबिक सोने की कीमतें बढ़ने के साथ ही मध्यम वर्ग अब भारी के बजाय हल्के वजन की ज्वैलरी की मांग करने लगा है। बिक्री भी प्रभावित हो रही है। रिंग, नोज रिंग, झुमके, कंगन, चूड़ी, चेन की बिक्री तो है पर खरीदार अपने बजट के मुताबिक वजन में कटौती कर रहे हैं। उच्च वर्ग निवेश के उद्देश्य से सोने की खरीदारी कर रहे हैं।

डॉलर इंडेक्स की कमजोरी भी बन रही वजह
बरेली सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश अग्रवाल के मुताबिक सोने की चढ़ती कीमतों के पीछे डॉलर इंडेक्स का कमजोर होना भी अहम वजह माना जा रहा है। लिहाजा, दुनिया भर के केंद्रीय बैंक सोने में निवेश कर रहे हैं। वैश्विक बाजार भी उतार-चढ़ाव के दौर से गुजर रहा है। इसके अलावा चालू वित्तीय वर्ष में दुनिया के कई देशों में मंदी की आशंका भी है। आने वाले दिनों में सोने की कीमत और बढ़ने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed