फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Goat market set up in Bareilly for Bakrid

Eid-ul-Adha 2025 : बरेली में सजा बकरा बाजार, 'सलमान' और 'शाहरुख' की कीमत एक लाख रुपये के पार

Wed, 04 Jun 2025 10:06 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 04 Jun 2025 10:06 AM IST
सार

बरेली में ईद-उल अजहा को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों में उत्साह है। शहर में कई जगह बकरों के बाजार लग रहे हैं। शाहदाना, सैलानी चौक, कुतुबखाना कोहाड़ापीर, किला में रात तक बकरों की खरीदारी हो रही है। 

विज्ञापन
Goat market set up in Bareilly for Bakrid
शाहदाना में सजा बकरा बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में ईद-उल-अजहा (बकरीद) त्योहार के लिए लोगों में उत्साह है। बकरों का बाजार भी शहर में जगह-जगह लग गया है। शाहदाना चौक पर लगी बाजार में सलमान व शाहरुख नाम के बकरे बिकने आए हैं। इनमें से कुछ की कीमत एक लाख के पार बताई जा रही है।

विज्ञापन


ईद-उल अजहा के लिए पिछले लगभग एक-डेढ़ माह से बकरे बिकने लगे थे, तमाम बकरा विक्रेता अभी तक मोहल्ले-मोहल्ले में फेरी लगाकर बकरे बेच रहे थे। वहीं अच्छी नसलों के बकरे भी बाजार में आएं हैं, जो काफी महंगे हैं। इनकी कीमत 50 हजार रुपये से ऊपर ही है। शाहदाना, सैलानी चौक, कुतुबखाना कोहाड़ापीर, किला बाजार में दिनभर बकरे खरीद होती रही। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: मम्मी-पापा को बता देना सब ठीक है...कल बात करूंगा; बलिदानी लखविंदर ने पत्नी को भेजा था ये आखिरी ऑडियो संदेश
विज्ञापन
विज्ञापन


बकरा विक्रेता हनीफ राजू ने बताया कि औसतन 30-35 हजार रुपये के बकरे लोग ज्यादा खरीद रहे हैं। इन दिनों जो नसलें बाजार में हैं वह देसी, घरेलू पालन और पहाड़ी के अलावा जमनापरी, जखराना, मालाबारी, संगमनेरी, करौली आदि हैं। 

महंगे हुए गूलर के पत्ते 
बकरों के खाने के लिए आम तौर पर लोग गूलर के पत्ते ले जाते हैं। इस बार बकरों का यह चारा दो गुना महंगा बिक रहा है। फिलहाल इनकी एक गड्डी की कीमत 10 से 20 रुपये की है।

ईद-उल-अजहा पर बिजली पानी व सुरक्षा की मांग
ऑल इंडिया रजा एक्शन कमेटी (आरएसी) ने ईद-उल-अजहा के संबंध में कलक्ट्रेट पर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया है। इसमें पूरे उत्तर प्रदेश में बिजली, पानी, साफ-सफाई आदि व्यवस्थाओं व सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की गई है।  

ज्ञापन आरएसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अदनान रजा कादरी की ओर से दिया गया है। इस दौरान हाफिज इमरान रजा बरकाती, अब्दुल हलीम खान, अब्दुल लतीफ कुरैशी, राजू बाबा, हनीफ अजहरी, मुजफ्फर अली रजा, सैयद मुशर्रफ रजा, सईद सिब्तैनी, अमिक रजा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed