फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Go mountain Bsi Pran Mero Yo ...

यो पहाड़ बसि गो मेरो पराण...

Mon, 16 Jan 2017 12:10 AM IST
बरेली
बरेली Updated Mon, 16 Jan 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
Go mountain Bsi Pran Mero Yo ...
pahad
तीन दिन तक पहाड़ की संस्कृति से रूबरू कराने वाले उत्तरायणी मेले का रविवार को समापन हो गया। लोगाें ने इस मेले को अपने दिल में बसा लिया। स्टार गायक पूरन सिंह दानू की ओर से गाया गीत ‘यो पहाड़ बसि गो मेरो पराण, यो छ मेरी जन्म भूमि महान...’ ने ऐसा समा बांधा कि लोग झूम उठे। संडे की छुट्टी के कारण अंतिम दिन काफी भीड़ उमड़ी। सांस्कृतिक पंडाल खचाखच भरा रहा। अगले साल फिर सूर्य उत्तरायण होने पर आने का वादा किया गया। 
विज्ञापन

रविवार को बरेली क्लब मैदान में मेले का शुभारंभ पूर्व महापौर सुप्रिया ऐरन और पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन ने किया। इस अवसर पर आयकर अधिकारी दिनेश चंद्र पाठक मौजूद रहे। उत्तराखंड से आई टीम ने अपने सदाबहार गीतों से लोगाें को झूमने पर मजबूर कर दिया। मंच पर पहाड़ के गीत लोगाें को मंत्रमुग्ध कर रहे थे। मेला ग्राउंड में छोलिया नृत्य की टीम अपने हैरतअंगेज कारनामों से लोगाें को मोह रहे थे। खटीमा के सुंदर बहादुर की टीम जै बोल भगवती नंदा माई से शुरुआत की। इसके बाद हिट दे छैला हिट दे दगाड़ा... सुनाया। मैं छू रे रंगीलों गंगाचन की प्रस्तुति से भी दर्शक मुग्ध हुए। गढ़वाल से आई विनीता रावत की टीम ने गढ़वाल मे तंडय नृत्य, परात नृत्य, नूतन नृत्य की प्रस्तुति दी। गढ़वाल की संस्कृति से रूबरू कराने की यह अच्छी कोशिश रही। अल्मोड़ा से आई देवेंद्र भट्ट की टीम ने भी कई गीत गाए। एकल स्टार गायक पप्पू कार्की और दीपा नगर कोटी ने लालि हो लालि हौसिया, डीडीहार की जमुना छोरी... और ओ हीरा समधिन तू नाचि दै... से खूब मनोरंजन किया। सुरेंद्र राजेश्वरी ने अल्मोड़ा बाजार कमला, नि मार लटका त्वेें आई रै जवानी कमला निमार लटका... सुनकर दर्शक मंच के नीचे नाचने लगे। पर्वतीय समाज उत्तरायणी मेला आईवीआरआई, होली मिशन, उत्तराखंड आर्या संस्कृति कला मंच सिविल लाइंस, सांस्कृतिक कला मंच राजेंद्र नगर, देवांचल नृत्य दल सुभाषनगर, सांस्कृतिक कला मंच कुर्मांचल नगर, श्याम बिहारी मेमोरियल स्कूल, आरएन टैगोर इंटर कालेज, गंगाशील स्कूल, पीएसी कला मंच, उत्तरांचलीय पर्वतीय समाज करमपुर चौधरी, गुरुनानक रिक्खी सिंह की टीम ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। शाम के प्रोग्राम का शुभारंभ इंवर्टिस के चांसलर उमेश गौतम ने किया। इस दौरान बिथरी चैनपुर के विधायक वीरेंद्र सिंह भी शामिल रहे। संचालन आकाशवाणी के उद्घोषक सुरेंद्र राजेश्वरी ने किया। 
विज्ञापन


मेले में इनका सहयोग 
शंभूदत्त बेलवाल, गिरीश चंद्र पांडेय, प्रमोद बिष्ट, अध्यक्ष एसएस बिष्ट, महामंत्री देवेंद्र जोशी, माधवानंद तिवारी, आनंद सिंह भंडारी, पीसी पाठक, पीएस जीना, दिनेश पंत, भुवन पांडेय, मुकुल मोहन त्रिपाठी, मनोज पांडेय, भवानी दत्त जोशी, डॉ. मनोज कांडपाल, मोहन जोशी, डीडी बेलवाल, नवीन चंद, अमित पंत, सुमनदेव, संजय भंडारी, जगदीश आर्या, सुरेश पांडे, दिनेश पांडे, केएस रावत, संतोष पांडेय, शंकर सिंह बोरा, रमेश शर्मा, महेंद्र सिंह आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन


आर्मी बैंड ने देशभक्ति धुन से बांधा समां, मतदान की ली शपथ
गढ़वाल रेजीमेंट के बैंड ने अंतिम दिन मेले में आए दर्शकों का दिल जीत लिया। देशभक्ति की धुन से समां बांधा। बैगपाइपर और ड्रम के साथ कई धुने पेश की गई। मेला के सांस्कृतिक मंच पर भी इनकी टीम दर्शकों का उत्साह बढ़ाने से नहीं चूकी। महेश चंद्र नौटियाल ने नेतृत्व किया। इस दौरान अमर उजाला की ओर से सभी लोगाें को 15 फरवरी को मतदान करने की शपथ दिलाई गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed