{"_id":"8233dccf204f9f5b7fdefce870c1e9bd","slug":"gm-special-trian-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढ़े पांच घंटे में कासगंज पहुंची जीएम स्पेशल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साढ़े पांच घंटे में कासगंज पहुंची जीएम स्पेशल
बरेली
Updated Fri, 13 Feb 2015 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जीएम बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे बरेली सिटी स्टेशन से चौपुला ब्रिज तक ट्राली में बैठकर गए। इस बीच उन्होंने पूर्वोत्तर रेलवे की नई लाइन और कनेक्टिविटी प्वाइंटों को देखा। वहां से जीएम सड़क मार्ग से रामगंगा पहुंचे। सुबह 9.30 बजे जीएम स्पेशल ट्रेन वहां से रवाना हुई। यह स्पेशल ट्रेन हर लेवल क्रासिंग, रेलवे स्टेशन, पुल, पुलियों पर रुकी, जहां जीएम व अफसरों ने नीचे उतरकर देखा। कमियां दूर करने के लिए अफसरों और इंजीनियरों को निर्देश दिया गया। स्पेशल ट्रेन की स्पीड 40 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक रही। शाम करीब चार बजे जीएम कासगंज स्टेशन पहुंचे। वहां जीएम ने सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने और यात्री सुविधाएं बरकरार रखने को कहा। पत्रकारों से बातचीत में जीएम ने कहा कि रामगंगा से कासगंज तक रूट लगभग ठीक मिला। छोटी-मोटी कमियां मिलीं जिन्हें जल्दी ही पूरा कर लिया जाएगा। मार्च के प्रथम सप्ताह में संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) का दौरा होगा। इसके बाद कासगंज से काठगोदाम तक सीधी ट्रेनें दौड़ने लगेंगी। रामनगर-आगराफोर्ट का संचालन भी शुरू होगा। जीएम ने बताया कि एटा-कासगंज रेलवे लाइन के लिए सर्वेक्षण हो चुका है, शीघ्र ही काम शुरू होगा। निरीक्षण के दौरान डीआरएम चंद्र मोहन जिंदल समेत तमाम बड़े अधिकारी और इंजीनियर मौजूद रहे।
----
जीएम को ग्रामीणों ने घेरा, हंगामा
बदायूं में मोहम्मदपुर गांव के पास 267 नंबर फाटक बंद कर दिया गया है, जिसे खोलने की मांग को लेकर जीएम राजीव मिश्रा को मोहम्मदपुर गांव वालों घेर लिया। ग्रामीण हंगामा करने लगे। जीएम ने रेलवे नियमों का हवाला देते हुए फाटक खोलने से इनकार कर दिया। इसके बाद ग्रामीण शांत होकर लौट गए। बदायूं स्टेशन पर करीब घंटे भर जीएम स्पेशल ट्रेन खड़ी रही।
फोटो 7- कासगंज जंक्शन पर निरीक्षण करते पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर जीएम व डीआरएम।
फोटो 8- कासगंज जंक्शन पर निरीक्षण करते पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर जीएम व डीआरएम।