फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   girls unable to take the exam due to not receiving their admit cards and FIR filed against the principal

Bareilly News: प्रवेशपत्र न मिलने से छात्राएं नहीं दे पाईं परीक्षा, प्रधानाचार्य के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट

Wed, 18 Feb 2026 08:59 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 18 Feb 2026 08:59 PM IST
सार

बरेली जिले में एक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ने कई छात्राओं को प्रवेश पत्र नहीं दिया, जिससे ये छात्राएं परीक्षा से वंचित रह गईं। छात्राओं ने प्रधानाचार्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन
girls unable to take the exam due to not receiving their admit cards and FIR filed against the principal
छात्राओं ने दर्ज कराई रिपोर्ट - फोटो : संवाद

विस्तार

बरेली के भुता थाना क्षेत्र के गंगापुर डभौरा गांव में स्थित सहोद्रा देवी इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट व हाईस्कूल की कई छात्राएं बुधवार को परीक्षा नहीं दे पाईं। छात्राओं का आरोप है कि फीस लेने के बाद भी प्रधानाचार्य ने प्रवेशपत्र नहीं दिया। उन्होंने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने प्रधानाचार्य को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


छात्राओं व उनके अभिभावकों ने प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार को बताया कि उन्होंने सत्र की शुरुआत में ही पूरी फीस जमा की थी। प्रधानाचार्य कमलेश कुमार ने हाईस्कूल की छात्राओं से 4500 रुपये और इंटरमीडिएट की छात्राओं से 7200 रुपये फीस के नाम पर लिए। कई बार कहने के बाद भी उसने प्रवेशपत्र नहीं दिया। बुधवार को हिंदी विषय की परीक्षा दी। प्रवेशपत्र न होने की वजह से छात्राएं परीक्षा में शामिल नहीं हो पाईं।
विज्ञापन


छात्राओं ने थाने में पहुंचकर दर्ज कराई शिकायत 
आरोप है कि विरोध करने पर प्रधानाचार्य ने अभद्रता की। धक्के मारकर स्कूल से बाहर निकालने के साथ ही जान से मारने की धमकी दी। नाराज कक्षा 12 की छात्रा प्रियंका व नैंसी और हाईस्कूल की छात्रा चांदनी, कुसुम, मोहिनी, खुशी अपने अभिभावकों के साथ थाने पहुंचीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उनके अलावा कई अन्य छात्राओं को भी प्रवेशपत्र नहीं मिला। पहले भी कई बार कॉलेज में ऐसा हो चुका है। प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। आरोपी प्रधानाचार्य से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed