{"_id":"5a747f7f4f1c1b8f268b7c5f","slug":"girls-shine-in-badminton-competition","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटियों ने बचाई मेजबान बरेली की लाज, पांच में चार मुकाबले जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटियों ने बचाई मेजबान बरेली की लाज, पांच में चार मुकाबले जीते
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Fri, 02 Feb 2018 08:40 PM IST
विज्ञापन
badminton
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश और उत्तर प्रदेश बैडमिंटन संघ की ओर से डोरी लाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को शुरू हुई प्रदेशीय जूनियर बालक बालिका बैडमिंटन प्रतियोगिता में पहले दिन बरेली की बेटियों का शानदार प्रदर्शन किया। बालिका वर्ग के एकल मुकाबलों में पांच में से चार मुकाबले बरेली के नाम रहे। हालांकि लड़कों ने निराश किया और उनके अधिकतर मुकाबलों में बरेली को हार का मुंह देखना पड़ा। प्रतियोगिता में मुरादाबाद, आगरा और इलाहाबाद के खिलाड़ियों का प्रदर्शन अच्छा रहा।
बैडमिंटन प्रतियोगिता े बालक वर्ग में 18 टीमें हिस्सा ले रही हैं जिसमें फैजाबाद हॉस्टल और सैफई की टीम शामिल है। बालिका वर्ग में 16 टीमें हैें इसमें भी सैफई और इलाहाबाद हॉस्टल की टीम शामिल है। बालिका वर्ग के सिंगल्स मुकाबलों में बरेली की लकमा जैदी, राधिका, वानी शर्मा और प्राची ने जीत दर्ज की। बरेली की कोपल को हार का सामना करना पड़ा। बालक वर्ग में प्रीत सचदेव ने जीत दर्र्ज की। विशाल और एक अन्य खिलाड़ी को हार झेलनी पड़ी। शनिवार को एकल के कुछ मुकाबले और बाकी डबल्स के मुकाबले खेले जाएंगे। फाइनल रविवार को होंगे। इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन आरएसओ लक्ष्मी शंकर ने किया। हालांकि उद्घाटन करने एक पुलिस अधिकारी को आना था पर वह नहीं आए।