Bareilly: तीन साल तक लूटी आबरू, फिर शादी से इनकार; प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका तो किया ऐसा सलूक
बरेली में एक युवक ने युवती को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। तीन साल तक उससे दुष्कर्म करता रहा। बाद में शादी करने से इनकार कर दिया। इस पर युवती उसके घर पहुंची तो उसे पीटकर भगा दिया।
विस्तार
बरेली में मीरगंज क्षेत्र की युवती को सीबीगंज के युवक ने प्रेमजाल में फंसा लिया। आरोप है कि युवक ने तीन साल तक उससे दुष्कर्म किया। शादी से इनकार करने पर युवती ने प्रेमी के घर पहुंचकर हंगामा किया। युवक व उसके परिजनों ने एकजुट होकर युवती के साथ गाली-गलौज व मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। युवती ने प्रेमी समेत चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मीरगंज क्षेत्र निवासी युवती के भाई व भाभी सीबीगंज के एक मोहल्ले में मकान बनाकर रहते हैं। युवती भी उन्हीं के पास रहती थी। राजीव वाल्मीकि ने खुद को युवती की बिरादरी का बताकर उसे प्रेमजाल में फंसा लिया। शादी का झांसा देकर तीन साल तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा। युवती ने शादी करने का दबाव बनाया तो वह टालमटोल करता रहा।
युवती को पीटकर भगाया
25 नवंबर को युवती प्रेमी के घर पहुंची और शादी के लिए कहा तो उसने साफ इनकार कर दिया। युवक के परिजनों ने युवती की पिटाई कर उसे घर से भगा दिया। धमकी दी कि अगर दोबारा वह उसके घर आई तो उसे जान से मार देंगे। पीड़िता की तहरीर पर राजीव व उसके भाई संजीव वाल्मीकि, प्रीति व जगदीश के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।