Bareilly News: दंपती ने अपना तलाक बताकर युवती को जाल में फंसाया, पति ने लूटी अस्मत, और फिर देह व्यापार में...
बरेली में एक दंपती की शर्मनाक करतूत सामने आई है। पति-पत्नी ने एक युवती को अपने जाल में फंसा लिया। उसको अपना तलाक होने की बात कही। इसके बाद पति ने युवती से दुष्कर्म किया। सच पता चलने पर पत्नी ने उसे देह व्यापार करने के लिए दबाव बनाया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में मोबाइल सर्विस सेंटर संचालक ने अपनी पत्नी संग मिलकर एक युवती को अपने जाल में फंसा लिया। पत्नी ने उसे पति से तलाक होने की बात कही। इसके बाद पति ने युवती को सर्विस सेंटर में नौकरी पर रख लिया। आरोप है कि सर्विस सेंटर संचालक ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ कई बार दुष्कर्म किया। बाद में शादी से टालमटोल करने लगा। जब युवती उसके घर पहुंची तो पत्नी उस पर देह व्यापार के लिए दबाव बनाने लगी। पीड़ित युवती ने बारादरी थाने में प्रेमनगर निवासी दंपती के खिलाफ यौन उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सर्विस सेंटर में कई बार किया दुष्कर्म
सुभाषनगर क्षेत्र की युवती ने बताया कि वह स्टेडियम रोड पर स्थित मोबाइल सर्विस सेंटर में नौकरी कर रही थी। सेंटर के मालिक आशीष मलिक ने उससे कहा कि उसका पत्नी से तलाक हो चुका है और शादी के लिए अच्छी लड़की की तलाश है। आशीष युवती को घर ले गया और पत्नी से मिलवाया। पत्नी ने भी तलाक होने की बात कही। इसके बाद आशीष ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ सेंटर के कमरे में ही कई बार शारीरिक संबंध बनाए। युवती ने जब शादी के लिए कहा तो आशीष टालमटोल करने लगा।
बाद में पता चली आरोपी की सच्चाई
युवती को बाद में पता चला कि आशीष का तलाक नहीं हुआ है। पति-पत्नी एक साथ एक ही घर में रहते हैं। युवती जब आशीष के घर गई तो उसकी पत्नी ने उस पर देह व्यापार करने का दबाव बनाया। युवती ने विरोध किया तो दोनों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। युवती दूसरी जगह नौकरी करने लगी तो आरोपी आशीष ने उसे बुलाकर धोखे से सादे कागज पर हस्ताक्षर करा लिए। अब पीड़ित युवती ने दंपती के खिलाफ यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।