Girl Death Case: गर्भपात की दवा खिलाने से बिगड़ी थी हालत; लिव-इन पार्टनर नावेद समेत दो को भेजा जेल
लखीमपुर खीरी जनपद की रहने वाली युवती शाहजहांपुर में लिव इन पार्टनर के साथ रहती थी। गर्भवती होने पर उसे गर्भपात की दवा खिला दी गई, जिससे रविवार रात उसकी हालत बिगड़ गई। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में परिजनों ने लिव इन पार्टनर नावेद और उसके साथी पर दुष्कर्म और हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहजहांपुर में 21 वर्षीय युवती की मौत के बाद उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट रविवार देर शाम पुलिस को मिल गई। युवती के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला है। गर्भपात की दवा खिलाने से उसकी तबीयत बिगड़ने और फिर मौत होने की बात सामने आई है। पुलिस ने आरोपी मोहम्मद नावेद और उसके साथी फरहाद खान को जेल भेज दिया है।
चौक कोतवाली क्षेत्र में साउथ सिटी स्थित एक अस्पताल में कार्यरत युवती लखीमपुर खीरी के थाना मोहम्मदी स्थित अस्पताल से ट्रांसफर होकर आई थी। यहां उसकी मुलाकात खीरी के थाना उचौलिया के ग्राम इब्राहिमपुर निवासी मोहम्मद नावेद से हुई। पुलिस के अनुसार, युवती और नावेद लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे।
इसी बीच युवती गर्भवती हो गई। रविवार रात युवती की तबीयत बिगड़ने पर नावेद अपने साथी फरहाद के साथ उसे लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचा। वहां उसने युवती को अपनी पत्नी जोया सिद्दीकी बताकर भर्ती कराया। अस्पताल में मौत के बाद स्टाफ को शक होने पर शव मोर्चरी में रखवा दिया गया।
दुष्कर्म और हत्या की दर्ज की थी रिपोर्ट
हिंदू संगठनों के सक्रिय होने के बाद पुलिस ने मामले में तेजी दिखाई। सूचना पर युवती के परिजन भी मौके पर आ गए। मृतका के भाई की ओर से तहरीर मिलने पर पुलिस ने नावेद, लोधीपुर निवासी फरहाद खान व एक अन्य के खिलाफ दुष्कर्म और हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।
रविवार देर रात पुलिस को मृतका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त हो गई। सीओ सदर अमित चौरसिया ने बताया कि युवती एक महीने की गर्भवती थी। उसकी बच्चेदानी में भ्रूण न होकर फेलोपियन ट्यूब में बच्चा था।
गर्भपात की दवा खिलाने के चलते भ्रूण क्षत-विक्षत होने से युवती की हालत बिगड़ी थी। अभी पूरी रिपोर्ट आना शेष है। रोजा थाने के प्रभारी रविंद्र सिंह ने बताया कि नावेद और युवती सहमति से साथ रह रहे थे। अभी तक की जांच में धर्म परिवर्तन कराने की बात सामने नहीं आई है।