{"_id":"6196abee099a984a2d732fdb","slug":"gas-pipeline-cut-in-rajendra-nagar-during-road-excavation-bareilly-news-bly4664981156","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क खोदाई के दौरान राजेंद्र नगर में कटी गैस पाइप लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क खोदाई के दौरान राजेंद्र नगर में कटी गैस पाइप लाइन
विज्ञापन
खोदाई के दौरान कटी गैस की लाइन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइन टूटने से मचा हड़कंप, करीब एक घंटे बाधित रही आपूर्ति
बरेली। राजेंद्र नगर में सड़क खोदाई के दौरान सुबह नौ बजे गैस की पाइप लाइन कट गई। इससे करीब एक घंटे के लिए गैस की आपूर्ति बाधित हो गई। विभाग को सूचना दी गई, इसके बाद लाइन की मरम्मत कराई गई।
स्मार्ट सिटी के तहत राजेंद्र नगर में सड़क चौड़ीकरण का काम होना है। यहां बृहस्पतिवार को जेसीबी से खोदाई का काम शुरू किया गया। इस दौरान यहां गैस की पाइप लाइन भी कट गई। मौके पर काम कर रहे मजदूर दूर भाग गए और ठेकेदार को जानकारी दी। इसी दौरान स्थानीय लोगों ने पार्षद सतीश कातिब मम्मा को बताया। वह मौके पर पहुंच गए और उन्हाेंने नगर निगम पीएनजी विभाग को सूचना दी। सतीश कातिब ने बताया कि विभाग के लोगों के पहुंचने तक उन्हाेंने लाइन को मिट्टी से दबा दिया, ताकि किसी तरह का हादसा न हो। बताया कि सूचना के काफी देर बाद विभाग के लोग मौके पर पहुंचे और लाइन की मरम्मत की। उन्हाेंने कहा कि पहले भी राजेंद्र नगर में कई जगह पानी की लाइन टूट चुकी है और उससे पेयजल आपूर्ति 24 घंटे तक बाधित रही है। इस तरह से काम न किया जाए कि क्षेत्र के लोगों को समस्याएं उठानी पड़ें।