फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   gas cylinder blast on the road at midnight in bareilly

Bareilly: आग का गोला बना गैस सिलिंडर... सड़क पर फेंककर भागा ट्रक चालक, देखें धमाके का वीडियो

Sat, 10 Feb 2024 05:33 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 10 Feb 2024 05:33 PM IST
सार

बरेली में शुक्रवार शाम को हुए बवाल के बाद रात में मालियों की पुलिया के पास धमाके से दहशत फैल गई। यहां सड़क पर एक ट्रक चालक ने जलता गैस सिलिंडर फेंक दिया। थोड़ी ही देर में वह तेज धमाके के साथ फट गया। 

विज्ञापन
gas cylinder blast on the road at midnight in bareilly
तेज धमाके के साथ फटा गैस सिलिंडर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के बारादरी इलाके में शुक्रवार रात बड़ा हादसा होने बच गया। मालियों की पुलिया के पास रात में ट्रक रोककर ड्राइवर और क्लीनर सड़क किनारे बैठकर खाना बना रहे थे। इसी दौरान इनके गैस सिलिंडर में आग लग गई। ट्रक ड्राइवर और क्लीनर ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। 

विज्ञापन


जब आग नहीं बुझी तो चालक ने किसी तरह सिलिंडर को उठाकर सड़क पर फेंक दिया। इसके बाद चालक और क्लीनर खाने का सामान ट्रक में रखकर ट्रक लेकर भाग गए। बीच सड़क पर आग का गोला बने सिलिंडर से लिपटें निकलती रही। थोड़ी देर में तेज धमाके के साथ फट गया। वहां मौजूद किसी ने इसका वीडियो बना लिया। 
विज्ञापन


बता दें कि शुक्रवार शाम शहर में बवाल भी हुआ था। इस वजह से श्यामगंज और आसपास इलाके में पुलिस तैनात थी। धमाके की आवाज सुनकर पुलिस के साथ ही एसएसपी और एसपी सिटी भी मौके पर पहुंच गए। जांच में पता चला कि सिलिंडर फटने धमाका हुआ था। उसके बाद भी रात भर पुलिस आसपास इलाके में तैनात रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed