फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ganpati Bappa's cheers echoed from house to house, pandals decorated in the city

घर-घर गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे, शहर में सजे पंडाल

Sat, 11 Sep 2021 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Ganpati Bappa's cheers echoed from house to house, pandals decorated in the city
गणेश चतुर्दशी पर विध्नहर्ता को अपने घर ले जाता एक श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

ढोल-ताशों के संग निकलीं शोभायात्राएं, जगह-जगह फूल बरसाकर हुआ स्वागत

विज्ञापन
बरेली। शहर में गणेश चतुर्थी की शुरुआत धूमधाम से हुई। सुबह से ही मंदिरों और घरों में गणपति बप्पा मोरिया, ऊं गण गणपति नमो नम: का घोष होने लगा। गणेश जी के दर्शन के लिए लोग मंदिरों में भी गए। चौकी चौराहा, कालीबाड़ी, बड़ा बाजार आदि में लोगों ने घरों में गणपति की पूजा श्रद्धाभाव से की। राजेंद्रनगर से 37.5 किलोग्राम के लड्डू की यात्रा विशेष आकर्षण का केंद्र रही।
गणेश महोत्सव आयोजन प्रबंध समिति का छत्रपति शिवाजी चौराहा, राजेंद्रनगर में तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू हुआ। शुक्रवार दोपहर एक बजे मूर्ति की स्थापना कर लड्डू यात्रा निकाली गई। ढोलताशों के साथ निकली शोभायात्रा राजेंद्रनगर के अन्य क्षेत्रों से होती हुई चौराहे पर ही समाप्त हुई। इसके बाद भजन गायक राजेंद्र गुलाठी ने भजन सुनाए। कार्यक्रम का उद्घाटन शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार ने किया। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, महापौर डॉ. उमेश गौतम, अध्यक्ष अभय भटनागर, पंकज साहनी, सतीश कातिब, मोहित अरोरा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बिहारीपुर स्थित दरगईया गली शिवशक्ति दुर्गाधाम मंदिर में गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत गेट से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में झूमते गाते भक्त गणपति बप्पा मोरया का शंखनाद कर रहे थे। जगह-जगह स्वागत भी किया गया। इसके बाद मंदिर में गणेश प्रतिमा की स्थापना की गई। पूजन पंडित निरंजन तिवारी ने कराया। शोभायात्रा में अमित अरोरा, धीरज मेहरोत्रा, शोभना अरोरा, पूजा रस्तोगी, पूजा रस्तोगी, रोबिन कुमार, सचिन मेहरा समेत सैकड़ों लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीबीगंज में गणेश चतुर्थी महोत्सव मंदिरों और घरों में धूमधाम से मनाया गया। गणेश भक्तों ने गणेश प्रतिमा की विधि विधान से स्थापना कराई। गणेश जी को दूध, दही, शहद एवं पंचामृत आदि से स्नान कराकर पूरे हर्षोल्लास के साथ स्थापित किया गया। महिलाओं ने मंगल गीत, भजन, आरती गाकर गणपति को भोग लगाया। गणेश चतुर्थी को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed