फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Gangster looted bourse businessman in Bareilly, UP

सराफा व्यापारी से रुपयों से भरा बैग छीनकर भागा बदमाश, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 26 Aug 2019 04:54 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Published by: Abhishek Singh Updated Mon, 26 Aug 2019 04:54 AM IST
विज्ञापन
Gangster looted  bourse businessman in Bareilly, UP
सराफा कारोबारी - फोटो : Amar Ujala

रविवार को रेलवे स्टेशन गेट के पास पंजाब निवासी सराफा कारोबारी से रुपयों से भरा बैग एक बदमाश छीनकर भाग गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। सदर पुलिस सीसीटीवी कैमरे के जरिए बदमाश की सुरागरसी में लगी है।

विज्ञापन


पंजाब निवासी हीरा सिंह सराफा कारोबार के चलते रविवार को शाहजहांपुर आए थे। व्यापारी से मुलाकात करने के बाद उन्हें पंजाब लौटना था। इसलिए वह रेलवे स्टेशन गेट पर पहुंचे तो जानकारी करने पर पता चला कि ट्रेन आने में देरी है, इसलिए वह एक होटल पर खाना लेने लगे और अपने एक साथी को बैग पकड़ा दिया। खाना लेकर जैसे ही वह स्टेशन की ओर बढ़ा, तभी एक युवक ने छप्पट्टा मारकर बैग छीन लिया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बैग में दो लाख रुपये व कुछ जेवर था। जानकारी मिलने पर सदर इंस्पेक्टर किरनपाल सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। इसके बाद आस-पास दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने की कार्रवाई शुरू की। हालांकि पुलिस को कामयाबी नहीं मिली। घटना के बारे में इंस्पेक्टर किरनपाल सिंह ने बताया कि हीरा सिंह नाक के फूल, पायलें आदि बेचने आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैग छिनने की बात कह रहे हैं। अभी यह नहीं बताया कि बैग में कितने रुपये या जेवर था। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर बैग छीनने वाले की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed