{"_id":"5d6318958ebc3e014d67f239","slug":"gangster-looted-bourse-businessman-in-bareilly-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा व्यापारी से रुपयों से भरा बैग छीनकर भागा बदमाश, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफा व्यापारी से रुपयों से भरा बैग छीनकर भागा बदमाश, जांच में जुटी पुलिस
Mon, 26 Aug 2019 04:54 AM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Published by: Abhishek Singh
Updated Mon, 26 Aug 2019 04:54 AM IST
विज्ञापन
सराफा कारोबारी
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को रेलवे स्टेशन गेट के पास पंजाब निवासी सराफा कारोबारी से रुपयों से भरा बैग एक बदमाश छीनकर भाग गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। सदर पुलिस सीसीटीवी कैमरे के जरिए बदमाश की सुरागरसी में लगी है।
विज्ञापन
पंजाब निवासी हीरा सिंह सराफा कारोबार के चलते रविवार को शाहजहांपुर आए थे। व्यापारी से मुलाकात करने के बाद उन्हें पंजाब लौटना था। इसलिए वह रेलवे स्टेशन गेट पर पहुंचे तो जानकारी करने पर पता चला कि ट्रेन आने में देरी है, इसलिए वह एक होटल पर खाना लेने लगे और अपने एक साथी को बैग पकड़ा दिया। खाना लेकर जैसे ही वह स्टेशन की ओर बढ़ा, तभी एक युवक ने छप्पट्टा मारकर बैग छीन लिया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि बैग में दो लाख रुपये व कुछ जेवर था। जानकारी मिलने पर सदर इंस्पेक्टर किरनपाल सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। इसके बाद आस-पास दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने की कार्रवाई शुरू की। हालांकि पुलिस को कामयाबी नहीं मिली। घटना के बारे में इंस्पेक्टर किरनपाल सिंह ने बताया कि हीरा सिंह नाक के फूल, पायलें आदि बेचने आता है।
विज्ञापन
बैग छिनने की बात कह रहे हैं। अभी यह नहीं बताया कि बैग में कितने रुपये या जेवर था। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर बैग छीनने वाले की तलाश की जा रही है।