{"_id":"6484d34af9b13d501b09e656","slug":"gangster-action-on-four-accused-of-advocate-sanjay-murder-case-aonla-news-c-4-1-178608-2023-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: अधिवक्ता संजय हत्याकांड के चार आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: अधिवक्ता संजय हत्याकांड के चार आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई
Sun, 11 Jun 2023 01:17 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 11 Jun 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
बिशारतगंज। अतरछेड़ी गांव निवासी अधिवक्ता संजय सिंह हत्याकांड के चारों आरोपियों पर पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।हत्याकांड के मुख्य आरोपी मुदित प्रताप सिंह और उसके साथी मयंक अवस्थी की तलाश में दबिश दी लेकिन वह हाथ नहीं आए।
14 सितंबर 2021 को बरेली कचहरी से गांव लौटते समय बिशारतगंज -अतरतछेड़ी मार्ग पर गाड़ी से टक्कर मार कर अधिवक्ता संजय सिंह की हत्या कर दी गई थी। पत्नी रजनी देवी ने देवर मुदित प्रताप सिंह के साथ उसके साथी बरेली किला निवासी मयंक अवस्थी, अतरछेड़ी गांव निवासी गुड्डू उर्फ राजवीर और राहुल कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने राजवीर व राहुल कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। मुदित प्रताप सिंह और मयंक अवस्थी ने न्यायालय में सरेंडर किया था। चारों आरोपी जमानत पर जेल से बाहर आ गए थे।श्
शुक्रवार रात पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया। शनिवार सुबह दबिश देकर गुड्डू उर्फ राजवीर और राहुल कुमार को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक शिंताशु शर्मा ने बताया गिरफ्तार दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि मुदित प्रताप सिंह के खिलाफ 12, मयंक अवस्थी के खिलाफ चार, राहुल कुमार के खिलाफ सात और गुड्डू उर्फ राजवीर के खिलाफ पांच मुकदमे दर्ज हैं।