{"_id":"688b4f697e8a5c1a80060919","slug":"gangster-act-action-on-eight-accused-of-slaughtering-protected-animals-at-home-in-bareilly-2025-07-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: तीन महिलाओं समेत आठ आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई, घर में काटते थे संरक्षित पशु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: तीन महिलाओं समेत आठ आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई, घर में काटते थे संरक्षित पशु
Thu, 31 Jul 2025 06:58 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 31 Jul 2025 06:58 PM IST
सार
पुलिस ने संरक्षित पशु को काटकर मांस थैलियों में पैक कर बेचने वाले आठ आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस अब आरोपियों की अवैध संपत्ति को चिन्हित कर रही है।
विज्ञापन
गैगस्टर के आरोपियों के फोटो
- फोटो : पुलिस विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में घर में संरक्षित पशु का मांस काटकर थैलियों में पैक कर बाजार में खपाने वाले गिरोह पर शिकंजा कसा गया है। बारादरी थाना पुलिस ने गिरोह के आठ सदस्यों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की है। इनमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस इनकी अवैध संपत्ति चिह्नित कर रही है।
विज्ञापन
अप्रैल में बारादरी पुलिस को सूचना मिली थी कि कटरा चांद खां निवासी वसीम अहमद अपने घर में रिजवान उर्फ पिन्ना, कासिम उर्फ शानू और हुमा व समीर कुरैशी की मदद से संरक्षित पशु का मांस काट रहा है। पुलिस ने छापा मारा तो गिरोह के सदस्य छत से कूदकर भाग गए थे। पुलिस ने मौके से मांस काटने के औजार बरामद कर मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को रिमांड कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
इन पर हुई गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई
बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि पुलिस ने गैंग लीडर वसीम अहमद, उसकी पत्नी हुमा समीर कुरैशी, बहन सना, मां फूलबानो और भाई फईम अहमद समेत काजी टोला निवासी फय्याज रहमान, सूफी टोला निवासी रिजवान उर्फ पिन्ना, कसाई टोला निवासी कासिम उर्फ शानू के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की है। मांस काटकर बेचने वाले बेचने वाले गिरोह के लीडर वसीम पर एक दर्जन मुकदमे पहले से दर्ज हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Bareilly News: आधी रात को बीच सड़क पर महिला की हत्या, पति बोला- लूट के विरोध में बदमाशों ने मारा
शाहजहांपुर के तिलहर थाने से उस पर गैंगस्टर की कार्रवाई हो चुकी है। इसके अलावा गिरोह के सभी सदस्यों पर पहले से ही गो तस्करी, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, मारपीट, धमकी, जानलेवा हमला, पॉक्सो एक्ट सहित दर्जनों मामले दर्ज हैं। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि सभी की अवैध संपत्ति जब्त की जाएगी।
भाजपा नेता के संग गैंगस्टर का फोटो वायरल
गैंगस्टर की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता व उत्तर प्रदेश वक्फ बोर्ड के निदेशक शफात हुसैन का एक फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसमें वह गैंगस्टर के आरोपी फय्याज के साथ दिखाई दे रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि फय्याज के घर पर उनका आना-जाना है और यहीं पर स्वागत समारोह के दौरान का ये फोटो है। शफात हुसैन भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री भी हैं।
यह भी पढ़ें- Bareilly News: सावन के बाद शहर में प्रतिबंधित क्षेत्रों से हटाए जाएंगे ई-रिक्शे, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश
सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि जानकारी मिली है कि यह गिरोह काफी समय से घर में संरक्षित पशु का कटान कर मांस सप्लाई करने में सक्रिय था। इससे लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत होने का भी खतरा था। एसएसपी के निर्देश पर गिरोह की गतिविधियों पर निगरानी कर आरोपियों की गिरफ्तारी की गई। अब गैंगस्टर की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की अवैध तरीके से कमाई संपत्तियों को भी जब्त किया जाएगा।