फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Gangrape Survivor Says Cop Raped Her At Police Station In shahjanpur

शर्मनाक: यूपी में सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत लेकर थाने पहुंची महिला तो दारोगा ने भी किया शारीरिक शोषण

Fri, 25 Dec 2020 09:45 AM IST
Vikas Kumar पीटीआई, शाहजहांपुर
पीटीआई, शाहजहांपुर Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 25 Dec 2020 09:45 AM IST
विज्ञापन
Gangrape Survivor Says Cop Raped Her At Police Station In shahjanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AMAR UJALA

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में गुरुवार को एक कथित सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता ने एक पुलिस दारोगा पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि जब वह अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए पुलिस स्टेशन आई तब उसके साथ दारोगा ने यह सब किया। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक पीड़िता की शिकायत पर अपर पुलिस महानिदेशक, बरेली अविनाश चंद्र ने दारोगा के खिलाफ जांच का आदेश दिया है। 

विज्ञापन


दुष्कर्म पीड़िता बुधवार को बरेली में एडीजी से मिली थी। इसके बाद उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दिए हैं। जलालाबाद थाना क्षेत्र की रहने वाली 35 वर्षीय महिला ने बताया कि वह 30 नवंबर को जब पैदल मदनपुर जा रही थी। तभी एक कार में पांच आदमी आए और उसे जबरन कार में खींच लिया। इसके बाद पास के एक खेत में ले जाकर पांचों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात के बाद वह काफी घबरा गई थी। किसी तरह वह हिम्मत कर मामले की शिकायत लिखवाने पुलिस स्टेशन गई।
विज्ञापन


महिला जब अपनी शिकायत दर्ज कराने जलालाबाद पुलिस स्टेशन गई, तो वहां मौजूद एक दारोगा उसे अपने कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद महिला एडीजी बरेली अविनाश चंद्र से मिली। एडीजी ने दारोगा के खिलाफ जांच का आदेश दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस क्षेत्राधिकारी ब्रह्मपाल सिंह ने कहा कि वह खुद इस मामले की जांच कर रहे हैं और आरोप सही हुए तो मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed