फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ganapati was installed with musical instruments

Bareilly News: गाजे-बाजे के साथ विराजित हुए गणपति

Wed, 20 Sep 2023 01:55 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 20 Sep 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
Ganapati was installed with musical instruments
फरीदपुर/मीरगंज। घरों और पंडालों में मंगलवार को गाजे-बाजे के साथ विघ्नहर्ता गणेश विराजमान हुए। इस दौरान कहीं मोदक का भोग लगाया गया तो कहीं शोभायात्रा निकाली गई। आला रे आला गणपति आला और गणपति बप्पा मोरया के जयघोष गूंजते रहे।
विज्ञापन

10 दिन तक चलने वाले विशेष अनुष्ठान के लिए घरों और पंडालों में विशेष तैयारी की गई है। पंडालों को भी आकर्षक ढंग से सजाया गया है। लाइनपार स्थित मां काली देवी मंदिर पर गणेश सेवा मंच की ओर से पंचम 10 दिवसीय गणेश महोत्सव मनाया जा रहा है। मंगलवार शाम सात बजे कमेटी के पदाधिकारियों ने विधिवत पूजन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यहां प्रतिदिन भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। 28 सितंबर को पूर्णाहुति होगी। कार्यक्रम के दौरान उदयवीर सिंह चौहान, नरेश चौधरी, अशोक चौधरी, कैलाश राजपूत, मंदिर पुजारी महंत शिवगिरी, अखिलेश पांडे, अमरीश अग्रवाल, संगीता चौधरी, डॉ. महेश चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मीरगंज में सात दिवसीय गणेश उत्सव का आयोजन मढ़ी सत्याना और तहसील परिसर में किया जा रहा है। विधि-विधान से पूजन के बाद यहां प्रतिमा स्थापित कराई गई। दुनका स्थित श्रीराम मंदिर में पंडित रामप्रकाश शास्त्री ने पूजा-अर्चना कराकर मूर्ति स्थापित कराई। फतेहगंज पश्चिमी में शाही रोड पर एडवोकेट नवीन कुमार सिंह के आवास पर गणेश प्रतिमा की स्थापना कराई गई। आयोजक कमेटी की अध्यक्ष दिशा सिंह ने बताया सात दिन तक महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद रामगंगा में प्रतिमा का विसर्जन कराया जाएगा। शाही के ठाकुरदारा मंदिर में पंडित राजेश कुमार शर्मा ने प्रतिमा की स्थापना कराई। यहां दिनेश रस्तोगी, मुकेश रस्तोगी, सुमित रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


----
बिशारतगंज में सात दिन तक चलेगा महोत्सव

बिशारतगंज। श्रीगणेश चतुर्थी महोत्सव के लिए मंगलवार को कस्बे के पुराना बाजार इलाके में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। सतीश साहू के घर सजे पंडाल में बिथरी विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा ने फीता काटकर सात दिन तक चलने वाले महोत्सव का शुभारंभ किया। प्रतिमा स्थापित करने से पूर्व शोभायात्रा निकाली गई। 25 सितंबर को प्रतिमा का रामगंगा में विसर्जन होगा। चेयरमैन लाल मियां कुरैशी, पूर्व चेयरमैन सूरजपाल मौर्य, सतीश साहू, महेश साहू, नंदू गुप्ता, प्रेमपाल साहू, राजेश साहू, मदन गुप्ता, प्रदीप मित्तल, बंटी शर्मा, विमल आदि मौजूद रहे।
-----
प्रतिमा खरीदने के लिए बाजार में भीड़
अलीगंज। गणेश चतुर्थी पर प्रतिमा खरीदने के लिए बाजार में खासी भीड़ रही। प्रतिमा घर ले जाने के बाद विधि विधान के साथ भगवान गणेश को अपने घर में प्रवेश करवाया और मूर्ति को स्थापित किया।श्रद्धालुओं ने मंदिरों और घरों में भगवान गणेश की पूजा अर्चना की और सुख समृद्धि की कामना की। संवाद
-----
धूमधाम से निकाली शोभायात्रा

फतेहगंज पूर्वी/नवाबगंज। गणेश चतुर्थी पर मंगलवार को जगह-जगह भव्य शोभायात्राएं निकाली गईं। फतेहगंज पूर्वी के लालता देवी मंदिर से निकली यात्रा मुख्य चौराहा से स्टेशन रोड, हाईवे से होते हुए सरस्वती शिशु मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। मंगलमूर्ति के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े।
शोभायात्रा में शामिल लोग भजनों पर झूमते हुए चल रहे थे। रास्ते में जगह-जगह मटकियां बांधी गईं थीं। गोविंदा बने लोगों ने इन मटकियों को फोड़ा। शोभायात्रा पर जगह-जगह पुष्प और गुलाब की वर्षा की गई। इस दौरान विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल, चेयरमैन संजय पाठक, पंकज अग्रवाल, पवनराज मिश्रा, डॉ. रामू सिंह, विनोद मिश्रा, प्रमोद चक्रवर्ती, रजनीश पाठक, प्रमोद राठौर आदि मौजूद रहे।

नवाबगंज में डाकखाने से सिद्धि विनायक सेवा समिति नवाबगंज की ओर से निकाली गई शोभायात्रा मुख्य मार्ग, कचहरी मार्ग, बाइपास, कबाड़खाना मार्ग होते हुए स्वर्गीय बल्देवराज सूरी बरातघर पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा पर जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई। प्रिंस गुप्ता, अर्जुन गुप्ता, रजत गुप्ता, राजीव राठौर, शोभित गुप्ता, दीपक गुप्ता, अरविंद गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे। हाफिजगंज में भी भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यहां अभिषेक द्विवेदी, ऊषा द्विवेदी, मयंक गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, संदीप सिंह, सुधांशु मिश्रा, अजय शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed