{"_id":"6689dab0d1faa0798702927a","slug":"friend-thrown-into-river-after-liquor-party-dies-by-drowning-bareilly-news-c-4-bly1015-434456-2024-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: शराब पार्टी के बाद दोस्त को नदी में फेंका, डूबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: शराब पार्टी के बाद दोस्त को नदी में फेंका, डूबकर मौत
Sun, 07 Jul 2024 05:30 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 07 Jul 2024 05:30 AM IST
विज्ञापन
भोजीपुरा। थाना क्षेत्र के गांव कंचनपुर निवासी गौरव का शव शनिवार सुबह देवरनिया नदी में उतराता मिला। परिवार ने दोस्तों पर शराब पार्टी के बाद गौरव को नदी में फेंकने का आरोप लगाकर हंगामा किया। पुलिस दोनों दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। गौरव अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।
गौरव (20) शुक्रवार शाम पांच बजे गांव निवासी दो दोस्तों के साथ देवरनिया नदी में नहाने की बात कहकर घर से निकले थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तीनों ने नहाने से पहले शराब पार्टी की थी। रात में गौरव घर नहीं आए तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गौरव के दोनों दोस्तों को हिरासत में ले लिया। थाने में दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया कि नहाते समय गौरव की नदी में डूबने से मौत हो गई। नशे में होने की वजह से वे दोस्त को बचा नहीं सके।
शनिवार सुबह नौ बजे गौरव का शव देवरनिया नदी की झाड़ियों में फंसा मिला। स्थानीय किसानों की सूचना पर परिजनों ने वहां जाकर शव की पहचान कर ली। दोनों दोस्तों पर शराब पार्टी के बाद गौरव को नदी में फेंकने का आरोप लगाकर हंगामा किया। प्रभारी निरीक्षक जगत सिंह ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उनको मनाया। फॉरेंसिक टीम ने भी मौका मुआयना किया। इंस्पेक्टर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार गौरव की मौत डूबने से हुई है। वह खुद डूबा या इसमें कोई और वजह है, यह जांच के बाद पता चल सकेगा। फिलहाल, गौरव के दोनों दोस्तों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। परिजनों ने थाने में कोई तहरीर भी नहीं दी है।