{"_id":"66a640097b45ee94b50eb46e","slug":"fraudster-befriended-a-man-and-duped-him-of-rs-two-lakh-in-bareilly-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: 'कनाडा से बोल रहा हूं तुम्हारा दोस्त', जालसाज ने कॉल कर शख्स से ठगे दो लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: 'कनाडा से बोल रहा हूं तुम्हारा दोस्त', जालसाज ने कॉल कर शख्स से ठगे दो लाख रुपये
Sun, 28 Jul 2024 06:27 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 28 Jul 2024 06:27 PM IST
सार
बरेली में एक शख्स से ऑनलाइन ठगी कर ली गई। जालसाज ने कॉल कर खुद को पुराना दोस्त बताया और शख्स से दो लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए।
विज्ञापन
बिहार में तेजी से बढ़ रहे साइबर ठगी के मामले
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में रहने वाले शख्स को ठग ने कॉल कर खुद को उसका पुराना मित्र बताया और झांसे में लेकर दो लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। जब शख्स को ठगी का पता चला तो उन्होंने बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मॉडल टाउन निवासी जगजीत सिंह नंदा ने बताया कि पांच दिन पहले उनके पास अंजान नंबर से व्हाट्सएप पर कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने खुद को पुराना दोस्त जीएस खग बताया। जीएस खग पुराने मित्र हैं और कनाडा में रहते हैं। इसलिए ठग को दोस्त जीएस खग समझकर बात कर ली। ठग ने विश्वास दिलाकर कहा कि उनका परिचित अस्पताल में भर्ती है। उसे 3.80 लाख रुपये की तुरंत जरूरत है।
विज्ञापन
जगजीत ने अपना दोस्त जीएस खग समझकर उसकी बात पर विश्वास कर लिया और बताए गए खाते में दो लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद वह 1.80 लाख रुपये भी ट्रांसफर कराने जा रहे थे तभी उन्हें शक हो गया। बैंक जाकर उन्होंने ठग के खाते को फ्रीज करा दिया। बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन