फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fraud of fifty thousand on the pretext of illness

Bareilly News: बीमारी के बहाने झांसा देकर पचास हजार की ठगी

Mon, 08 May 2023 02:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 08 May 2023 02:03 AM IST
विज्ञापन
Fraud of fifty thousand on the pretext of illness
बरेली। साइबर ठगों ने महिला को कॉल पर उसका परिचित बताकर मेडिकल इमरजेंसी (बीमारी) का हवाला दिया और पचास हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। महिला ने कैंट थाने में मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन

कैंट के टीचर्स कॉलोनी निवासी नीरज ने बताया कि उनके नंबर पर परिचित के नाम से कॉल आई। साइबर ठग ने खुद को महिला का परिचित बताते हुए कहा कि मेरे करीबी बीमार हैं। आपके खाते में 50 हजार रुपये जमा करा रहा हूं जो अस्पताल को ट्रांसफर कर देना। इसके बाद साइबर ठग ने दो फर्जी स्क्रीनशॉट भेजे। स्क्रीनशॉट देखकर महिला को लगा उसके खाते में पचास हजार रुपये आ गए हैं। इसके बाद महिला ने पचास हजार रुपये ठग की ओर से बताए खाते में ट्रांसफर कर दिए। महिला ने खाते में जमा रुपये देखे तो धोखाधड़ी का पता चला। साइबर ठग के नंबर पर संपर्क किया, लेकिन नंबर नहीं लगा। महिला ने कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed