{"_id":"5e0e458b8ebc3e881f4dce2a","slug":"fraud-bareilly-news-bly3903763190","type":"story","status":"publish","title_hn":"31 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य दिया तो अफसर चकराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
31 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य दिया तो अफसर चकराए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लक्ष्य पूरा करने के लिए 26 विभागों को पत्र भेजकर मांगा सहयोग
बरेली। पिछले साल एक ही दिन में पांच लाख पौधे लगाने के बाद वन विभाग को इस बार 31 लाख पौधे रोपने का लक्ष्य प्रदेश सरकार ने सौंपा है। पांच गुना ज्यादा लक्ष्य मिलने वन विभाग के अफसर हैरान हैं। बहरहाल उन्होंने 26 विभागों को पत्र लिखकर यह लक्ष्य पूरा करने के लिए पौधरोपण में सहयोग करने को कहा है।
पिछले दिनों प्रदेश सरकार की ओर से जारी पत्र के अनुसार अगले तीन सालों में बरेली जिले में करीब एक करोड़ पौधे रोपने का लक्ष्य है। इसे तीन क्रमिक वर्षों में विभाजित कर पूरा किया जाएगा। इस साल 31 लाख पौधे लगाए जाएंगे। हालांकि अफसर एक साथ इतने पौधे रोपने में असमर्थता जता रहे हैं। उनका कहना है कि जिले में सीमित वन क्षेत्र है। वहीं साल दर साल पौधरोपण होेेता है। लिहाजा अब भूमि भी कम होती जा रही है। वन विभाग ने अब नहर, सिंचाई, जिला पंचायतराज विभाग, सेना, रक्षा संपदा, कैंट, एयरफोर्स, नगर निगम, नगर निकाय, बेसिक-माध्यमिक शिक्षा विभाग, पशुपालन, डीआरडीए, मनरेगा, जिला विकास विभाग, जिला कार्यक्रम अधिकारी समेत अन्य विभागों के अफसरों को पत्र लिखकर पौधरोपण में सहयोग मांगा है। साथ ही किस विभाग को कितने पौधे रोपने हैं, इसका लक्ष्य भी निर्धारित कर पौधरोपण कराने और उसके संरक्षण का जिम्मा सौंपा है।
ग्राम विकास विभाग को 15 लाख का लक्ष्य
वन विभाग की ओर से 26 विभागों से पौधरोपण में सहयोग मांगने समेत प्रत्येक विभाग को पौधरोपण का लक्ष्य भी सौंपा है। जिसके अनुसार 15 लाख पौधे ग्राम विकास विभाग को रोपने हैं। इसके अलावा राजस्व विभाग को 1,71,100 पौधे, पंचायतीराज विभाग को 1,71,100 पौधे, कृषि विभाग को 2,57,500 पौधे, उद्यान विभाग को 1,71,100 पौधे रोपने का लक्ष्य मिला है। एसडीओ बीएन सिंह ने बताया कि सभी 26 विभागों को पत्र लिखकर पौधरोपण कराए जाने को कहा गया है। विभागों की डिमांड के अनुरूप पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे।