{"_id":"5dcefc178ebc3e54a75cb589","slug":"fraud-bareilly-news-bly384181929","type":"story","status":"publish","title_hn":"सऊदी अरब में नौकरी का झांसा देकर ठगे 1.68 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सऊदी अरब में नौकरी का झांसा देकर ठगे 1.68 लाख
Sat, 16 Nov 2019 02:06 AM IST
बरेली ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
पीड़ित हसनैन
- फोटो : अमर उजाला
फरीदपुर क्षेत्र के युवक से काजी टोला निवासी ठग ने सऊदी अरब में नौकरी दिलाने के नाम पर 1.68 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित की शिकायत पर एसपी क्राइम ने जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
फरीदपुर के गांव मेहतरपुर तिजा सिंह निवासी हसनैन ने एसपी क्राइम रमेश भारतीय को बताया कि पुराना शहर के काजी टोला निवासी एक दलाल ने उसे सऊदी अरब में 30 हजार रुपये महीने की नौकरी दिलाने के नाम पर विदेश भिजवाने का प्रलोभन दिया। उससे कई किस्तों में 1.68 लाख रुपये ले लिए। फिर 20 नवंबर, 2018 को मेडिकल परीक्षण कराने दिल्ली ले गया। वहां से मुंबई ले जाकर एक होटल में बंद कर दिया। खुद अपनी पत्नी और भाई के साथ कहीं चला गया।
विज्ञापन
होटल में उसके जैसे ही कई और लोग भी थे। छह दिन रहने के दौरान उसे पता लगा कि ये लोग कई लोगों को ठगकर लाए हैं। किसी तरह वह बचकर भागा। यहां आरोपी से अपने रुपये मांगे तो उसने कुछ दिन इंतजार करने को कहा। अब वह शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। वह विदेश भाग जाने की भी फिराक में है। एसपी क्राइम ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन