{"_id":"5d4dd2368ebc3e6cf470a5b8","slug":"fraud-bareilly-news-bly371903663","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी आईटीआई के शिक्षकों की भूमिका संदिग्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी आईटीआई के शिक्षकों की भूमिका संदिग्ध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीगंज। आईटीआई के बैक पेपर लीक होने के मामले में निजी आईटीआई के शिक्षकों की भूमिका संदिग्ध है। सूत्रों का कहना है कि अध्यापकों ने ही कुछ रुपयों के लालच में पेपर लीक कर दिया। अब मामला खुल गया तो हड़कंप मचा है।
पिछले दिनों सीबीगंज में एक चाय की दुकान पर आईटीआई का इलेक्ट्रीशियन फिटर थ्योरी का पेपर हल कराने का ऑडियो और वीडियो वायरल हुआ था। पहले तो आईटीआई प्रशासन ने मामले से पल्ला झाड़ा लेकिन मामले को तूल पकड़ता देख जांच के लिए दो सदस्यीय कमेटी बना दी है। वहीं, इस मामले में शुक्रवार को कुछ छात्रों ने बताया कि निजी आईटीआई में पढ़ाई की व्यवस्था बदहाल है। शिक्षक भी कम हैं और पढ़ाई भी नहीं होती। इसका फायदा उठाकर कुछ शिक्षक ही रुपये लेकर पेपर आउट कर देते हैं। बता दें कि इन दिनों केबीएम इंटर कॉलेज, सूरजभान इंटर कॉलेज, एसबी इंटर कॉलेज और शांति मौर्या इंटर कॉलेज सीबीगंज में जिले भर की कई निजी आईटीआई के बैक पेपर की परीक्षा चल रही है। इसी दौरान मंगलवार को यह बैक पेपेर आउट होने का मामला सामने आया था।