फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Four-year-old child dies after being crushed by tractor-trolley in Bareilly

Bareilly News: ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर चार साल के बच्चे की मौत, घर के बाहर खेल रहा था मासूम

Sat, 08 Mar 2025 10:25 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 08 Mar 2025 10:25 PM IST
सार

बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर खजुरिया में शनिवार दोपहर को दर्दनाक हादसा हो गया। घर के बाहर खेल रहा मासूम बच्चा ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
Four-year-old child dies after being crushed by tractor-trolley in Bareilly
बच्चे का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को घर के बाहर दरवाजे पर खेल रहे चार साल के बच्चे को तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के सैदपुर खजुरिया निवासी मोहम्मद इशहाक मजदूरी करते हैं। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार दोपहर बाद उनका सबसे छोटा बेटा मुजम्मिल घर के बाहर दरवाजे पर खेल रहा था। इस दौरान राकिब नाम का चालक लापरवाही से ट्रैक्टर चलाते हुए जा रहा था। 
विज्ञापन


इसी दौरान उनका बेटे को ट्रैक्टर से कुचल दिया। इससे उनके बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। शोरशराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने चालक को पकड़कर ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आंवला: हादसे में मिनी लोडर पलटा, कई मजदूर घायल
आंवला-बिसौली रोड पर अनियंत्रित होकर पलटे मिनी लोडर गाड़ी में सवार कई मजदूर गंभीर घायल हो गए। इनमें कई की हालत गंभीर बनी हुई है। शनिवार दोपहर दो बजे आंवला-बिसौली रोड पर कसूमरा की ओर से आ रहा एक मिनी लोडर सामने से आ रही कार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर मनौना के समीप पलट गया। 

हादसे में कई लोग गंभीर घायल हो गए। थाना पुलिस घायलों को लेकर सीएचसी पहुंची, जबकि मौके से ही कई घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शनिवार को टहा गांव में मजदूरी करके लोडर में सवार कई मजदूर अपने घर की ओर जा रहे थे। तभी रास्ते में हादसा हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed