फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   four-year-old child died after being hit by bike in Bareilly

हादसे में बुझा घर का चिराग: बरेली में पिता के सामने चार साल के बेटे की मौत, तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर

Fri, 04 Jul 2025 03:32 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 04 Jul 2025 03:32 PM IST
सार

बरेली के टिसुआ में बृहस्पतिवार रात हुए हादसे में चार साल के बच्चे की मौत हो गई। वह अपने पिता व मौसी के साथ ननिहाल जा रहा था। रास्ते में पेशाब आने पर टेंपो से उतरा। सड़क पार करते समय तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी। 

विज्ञापन
four-year-old child died after being hit by bike in Bareilly
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र में टिसुआ के पास भदपुरा मोड़ पर बाइक की टक्कर से चार साल के बच्चे की मौत हो गई। हादसा बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे हुआ।   वह अपने पिता और मौसी के साथ नानी के घर जा रहा था। इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने उसका पोस्टमॉर्टम कराया है। 

विज्ञापन


शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र के गांव कटैया निवासी ताराचंद ने बताया कि वह अपने चार वर्षीय पुत्र शिव व साली को लेकर टेंपो से ससुराल जा रहे थे। उनकी पत्नी का ऑपरेशन हुआ था। वह घर पर ही थीं। बताया कि उनकी ससुराल भदपुरा गांव में कार्यक्रम था, जिसमें शामिल होने टेंपो से आ रहे थे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- रुपयों के लिए जिस्म का सौदा: मकान मालकिन चला रहा थी देह व्यापार रैकेट, सहेलियां लाती थीं ग्राहक; ऐसे खुला राज
विज्ञापन
विज्ञापन


टिसुआ में भदपुरा मोड़ के पास टेंपो रोककर बच्चे की मौसी उसे पेशाब कराने के लिए सड़क के पार गई। वापस टेंपो में बैठने के लिए आते समय तेज रफ्तार बाइक ने शिव को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि बाइक सवार की पहचान की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

Trending Videos

घर का अकेला चिराग था शिव 
बच्चे की मां का बच्चेदानी का ऑपरेशन हुआ है, जो डॉक्टरों ने किसी वजह से निकाल दी है। दूसरा बच्चा भी नहीं हो सकता है। शिव घर का इकलौता चिराग था। उसकी मौत से परिवार को गहरा सदमा लगा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed